एंटरटेनमेंट

बिहार के एक शख्स ने सुशांत की मौत की फेक न्यूज चलाकर कमाएं 15 लाख, अक्षय कुमार ने ठोका 500 करोड़ के मानहानि का दावा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
बिहार के एक शख्स ने सुशांत की मौत की फेक न्यूज चलाकर कमाएं 15 लाख, अक्षय कुमार ने ठोका 500 करोड़ के मानहानि का दावा
x
बिहार का एक शख्स इन दिनों सुर्खियों में है। उस पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की फेक न्यूज फैलाने का आरोप हैं। जिस पर मुम्बई पुलिस द्वारा उसे

बिहार के एक शख्स ने सुशांत की मौत की फेक न्यूज चलाकर कमाएं 15 लाख, अक्षय कुमार ने ठोका 500 करोड़ के मानहानि का दावा

मुम्बई। बिहार का एक शख्स इन दिनों सुर्खियों में है। उस पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की फेक न्यूज फैलाने का आरोप हैं। जिस पर मुम्बई पुलिस द्वारा उसे बीते दिनों गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत मिल गई हैं। साथ ही उस शख्स से जांच में सहयोग की बात कही गई है।

आ रही खबरों की माने तो यह शख्स रशीद सिद््दी हैं। जो मूलतः बिहार के हैं और पेशे से सिविल इंजीनियर है। खबरों में माने तो बाॅलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी इन पर 500 करोड़ के मानहानि का दावा ठोंका हैं। सिद्दी पर आरोप है कि उन्होंने अक्षय कुमार को लेकर यह खबर चलाई थी कि अक्षय ने रिया चक्रवर्ती को कनाडा में छिपाकर रखा है।

इस नाम से हैं चैनल

मीडिया रिपोर्ट््स की माने तो रशीद सिद्दीकी एफएफ न्यूज नाम से एक चैनल बना रखा हैं। जांच में पता चला है कि सुशांत की मौत से पहले उनके इस चैनल पर सस्क्राइबर की संख्या तकरीबन 2 लाख थी। इन 4 महीनों में उनके सस्क्राइबर की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

इन्होंने जताई थी आपत्ति

खबरों की माने तो इस न्यूज चैनल द्वारा फेक खबर फैलाए जाने को लेकर शिव सेना के लीगल वकील धर्मेन्द्र मिश्रा ने आपत्ति जताते हुए केस दर्ज कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस चैनल द्वारा जान बूझकर फेक खबरें चलाकर बदनाम करने की कोशिश की है।

जब फैंस को ही दिल दे बैठी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, इस गलती की वजह से हुई थी दोनों की मुलाकात

जिसके चलते 25 वर्षीय रशीद सिद्दीकी पर मानहानि एवं फेक खबर को लेकर केस दर्ज किया गया। महाराष्ट्र पुलिस, आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र सरकार एवं अक्षय कुमार की खबरों को लाखों लोगों ने देखा। लाखों की संख्या में मिले व्यूज से उसने मोटी कमाई की हैं।

पैसा कमाने बनाया जरिया

मुम्बई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त युवक द्वारा सुशांत की मौत को पैसे कमाने का जरिया बनाया है। क्योंकि एक्टर से जुड़ी सभी बातें लोग जानना चाहते थे। इसी का फायदा उठाते हुए युवक ने फेक खबरें बनाना शुरू कर दिया था। जब इन खबरों से जुड़े लोगों ने इसे देखा तो वह हतप्रभ रह गए थे।

शिल्पा ने पहली बार 22 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, इस स्टार के प्यार में बुरी तरह थी पागल

एक्टर रंजीत के साथ इंटीमेट सीन देते समय बेहद डर गई थी माधुरी दीक्षित, कहा तुमने मुझे छूने..

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story