एंटरटेनमेंट

सलमान ने बाॅलीवुड के इस एक्ट्रेस को पहनाई वरमाला, रचाई शादी!

सलमान ने बाॅलीवुड के इस एक्ट्रेस को पहनाई वरमाला, रचाई शादी!
x
सलमान खान अपनी शादी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वह जहां भी जाते है शादी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कहीं न कहीं

सलमान ने बाॅलीवुड के इस एक्ट्रेस को पहनाई वरमाला, रचाई शादी!

सलमान खान अपनी शादी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वह जहां भी जाते है शादी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कहीं न कहीं उनसे लोग शादी के बारे में सवाल कर ही डालते हैं। सलमान इन दिनों बिग बाॅस 14 को होस्ट कर रहे हैं। बीते दिनों जब वह शो में नजर आए तो उनसे एक बार फिर से शादी जुड़ा सवाल किया गया। जिस पर सलमान यह कहते नजर आए कि अब मेरी शादी की उम्र नहीं रही। आप लोग शादी करो। सलमान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में वह शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सलमान नीले शूट में नजर आते हैं। उनके हाथ में जयमाला है और सामने खड़ी एक्ट्रेस को वह जयमाला पहनाते हैं। तो वहीं यह एक्ट्रेस पहले ही उन्हें जयमाला पहना चुकती हैं। इस दौरान मौजूद लोग जमकर तालियां बजाते हैं। सलमान के सामने खड़ी यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बाॅलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हैं।

सोशल मीडिया में इन दिनों जो सीन वायरल हो रहा है वह फिल्म भारत का है। जिसमें सलमान एवं कैटरीना बुढ़ापे में शादी करते हैं। दोनों इस दौरान आंखों में चश्मा लगाए दिखाई देते हैं। साथ ही सलमान की दाढ़ी भी पकी हुई दिखाई देती हैं। सलमान का यह वीडियो काफी पहले सोशल मीडिया में अपलोड किया गया था जो समय-समय पर सुर्खियों में आ जाता हैं।

वैसे आपको बता दें कि सलमान खान की दुनिया भर में काफी फैंस हैं। वह अपने सुपरस्टार की शादी की खबर को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में जब सोशल मीडिया में उनके शादी का वीडियो सामने आया तो लोगों ने जमकर इसमें रिएक्शन दिए और शेयर किया। बता दें कि इन दिनों सलमान बिग बाॅस 14 को होस्ट कर रहे हैं। जहां वह आए दिन वीकेंड के वाॅर में सभी घर वालों की क्लास लगाते हुए नजर आते हैं। इस शो को लेकर वह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story