एंटरटेनमेंट

मध्यप्रदेश में फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग के दौरान एक्टर विजय राज गिरफ्तार, महिला कलाकार ने दर्ज कराई थी छेड़छाड़ की शिकायत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:37 AM GMT
मध्यप्रदेश में फिल्म शेरनी की शूटिंग के दौरान एक्टर विजय राज गिरफ्तार, महिला कलाकार ने दर्ज कराई थी छेड़छाड़ की शिकायत
x
एक्टर विजय राज को आज महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। एक्टर पर महिला के साथ छेड़खानी किए जाने शिकायत

मध्यप्रदेश में फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग के दौरान एक्टर विजय राज गिरफ्तार, महिला कलाकार ने दर्ज कराई थी छेड़छाड़ की शिकायत

एक्टर विजय राज को आज महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। एक्टर पर महिला के साथ छेड़खानी किए जाने शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार किया है। जिसकी पुष्टि गोंदिया के एडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने की है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर विजय राज मध्यप्रदेश के बालाघाट में मौजूद थे। वह फिल्म ‘शेरनी की शूटिंग कर रहे थे।

फिल्म की शूट के लिए सभी कलाकार महाराष्ट्र के गोंदिया क्षेत्र में आए थे। यहीं फिल्म की पूरी टीम होटल गेटवे में रूकी थी। खबरों की माने तो यही पर एक महिला कलाकार ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत उसने पुलिस में सोमवार को दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक्टर पर महिला की लज्जा भंग करने की धरा 354 के तहत मामला दर्ज किया था।

रूकी फिल्म की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर विजय राज की गिरफ्तारी हो जाने से फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई हैं। इस मामले को लेकर पूरे टीम में खलबली मची हुई हैं। फिल्म की शूटिंग मप्र के कई क्षेत्रों में होनी थी। फिल्म में लीड एक्ट्रेस विद्या बालन हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा एक्शन लेते हुए उन्हें मंगलवार को होटल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जब रवीना टंडन सज-धजकर पहुंची सामान लेने दुकान, फिर सेठ ने जो अजीब सवाल करा उसे सुन उड़ गए थे एक्ट्रेस होश…

बता दें कि एक्टर विजय राज शानदार काॅमेडी के लिए जाने जाते हैं। विजय राज की कौआ बिरयानी वाला डायलाॅग सबसे ज्यादा फेमस हैं। इसके अलावा भी एक्टर विजय राज बाॅलीवुड कई फिल्मों नजर आ चुके हैं। जिसमें धमाल, वेलकम सहित कई फिल्में शामिल हैं। एक्टर विजय राज फिल्मों के एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनकी काॅमेडी को लोग खूब पसंद करते हैं।

ट्वींकल ने शादी से पहले अक्षय कुमार के सामने रखी थी यह अजीब शर्त, पढ़कर आप रह जाएंगे हैरान

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story