एंटरटेनमेंट

मलाइका ने अपने से 12 साल छोटे बॉयफ्रेंड अर्जुन के लिए अरबाज को छोड़ा, फिर अरबाज ने 22 साल छोटी उम्र की खूबसूरत हसीना को बना लिया गर्लफ्रेंड…

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:37 AM GMT
मलाइका ने अपने से 12 साल छोटे बॉयफ्रेंड अर्जुन के लिए अरबाज को छोड़ा, फिर अरबाज ने 22 साल छोटी उम्र की खूबसूरत हसीना को बना लिया गर्लफ्रेंड…
x
मलाइका अरोरा इस समय 47 साल की हैं। वह इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका अर्जुन कपूर से पहले अरबाज खान की पत्नी थी।

मलाइका ने अपने से 12 साल छोटे बॉयफ्रेंड अर्जुन के लिए अरबाज को छोड़ा, फिर अरबाज ने 22 साल छोटी उम्र की खूबसूरत हसीना को बना लिया गर्लफ्रेंड…

मलाइका अरोरा इस समय 47 साल की हैं। वह इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका अर्जुन कपूर से पहले अरबाज खान की पत्नी थी। उन्होंने अरबाज खान से शादी 1998 में की थी। इस शादी से उन्हें बेटा अरहान खान हुआ। जो कि अब काफी बड़ा हो चुका हैं और अपने पिता के साथ ही रहता है। 19 साल तक अरबाज खान की पत्नी के रूप में जीवन बिताने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2017 में अरबाज से तलाक ले लिया हैं।

एक्ट्रेस की अरबाज से तलाक की जब खबरें आई तो सभी हैरान रह गए। मलाइका के परिजन खुद उनके इस फैसले से पूरी तरह से शाॅक्ड हो गए थे। मलाइका ने जब अपना यह फैसला अपने परिजनों को बताया तो सभी सन्न रह गए। खबरों की माने तो तलाक से पहले की रात मलाइका के परिजन उनके इस फैसले को लेकर जमकर चर्चा की थी। लेकिन जब मलाइका अपने फैसले पर अटल रही तो सभी उनका सपोर्ट किया।

14 साल की उम्र में आमिर की बेटी इरा से हुआ था यौन उत्पीड़न, कहा-मुझे पता ही नहीं चल रहा था मेरे साथ क्या हो रहा है, फिर किया ऐसा खुलासा की आप रो देंगे…

कहा जाता है कि एक्ट्रेस ने अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर के लिए अरबाज को छोड़ दिया था। अब वर्तमान में एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। बीते दिनों जब अर्जुन कपूर को कोरोना हुआ था तो मलाइका भी अर्जुन के चलते कोरोना पाॅजिटिव हो गई थी। वर्तमान में अब दोनों स्टार पूरी तरह से स्वस्थ्य और एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ऐश्वर्या की बेटी आराध्या की एक फोटो देख भड़के लोग, ऐश्वर्या को कहा तुम्हे शर्म आनी चाहिए, बेटी इतनी छोटी है और तुम इस तरह की…

तो दूसरी तरफ जब मलाइका ने अरबाज को छोड़ दिया तो उन्होंने भी अपना हमसफर ढूढ़ लिया। खबरों की माने अरबाज खान भी अपनी उम्र से लगभग 22 साल छोटी विदेशी मूल की लड़की जार्जियां एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। जार्जिया मूलतः इटली की है। यह दोनों सितारे एक-दूसरे के साथ अक्सर नजर आते हैं।

खबरों की माने तो जल्द ही शादी कर सकते हैं। जार्जिया एक एक्ट्रेस, माॅडल एवं डांसर हैं। जार्जिया साल 2017 में फिल्म गेस्ट आॅफ लंदन में नजर आ चुकी हैं। खबरों की माने तो जार्जिया डांस की काफी शौकीन है और वह भारत आकर कत्थक सीख रही हैं। वह एक वल्र्ड लेबल की माॅडल हैं।

ट्वींकल ने शादी से पहले अक्षय कुमार के सामने रखी थी यह अजीब शर्त, पढ़कर आप रह जाएंगे हैरान

नोरा फतेही ने अपने डांस फिर मचाया तहलका, वीडियो वायरल

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story