एंटरटेनमेंट

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर आई हैरान कर देने वाली खबर, 5 साल में अभिनेता ने कमाए 70 करोड़, रिया पर किए इतना खर्च

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:34 AM GMT
सुशांत सिंह राजपूत को लेकर आई हैरान कर देने वाली खबर, 5 साल में अभिनेता ने कमाए 70 करोड़, रिया पर किए इतना खर्च
x
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब तीन महीने से ज्यादा समय हो चुका हैं। उनकी मौत किन कारणों के चलते हुई अभी भी रहस्य हैं। जांच सीबीआई सहित अन्य एजेंसियों

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर आई हैरान कर देने वाली खबर, 5 साल में अभिनेता ने कमाए 70 करोड़, रिया पर किए इतना खर्च

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब तीन महीने से ज्यादा समय हो चुका हैं। उनकी मौत किन कारणों के चलते हुई अभी भी रहस्य हैं। जांच सीबीआई सहित अन्य एजेंसियों द्वारा की जा रही हैं। सुशांत के फैंस सहित परिजन इस केस में नजर लगाए हुए हैं। अब हाल ही में सुशांत को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

खबर यह है कि सुशांत के परिजनों द्वारा रिया चक्रवर्ती पर 17 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया था। तो वहीं अब बैंक की फाॅरेसिंक जांच सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जांच में कुछ भी खास सामने नहीं आया हैं। आ रही खबरों की माने तो सुशांत ने पिछले 5 साल में तकरीबन 70 करोड़ का लेन-देन किया।

अनिल कपूर, संजय दत्त जैसे एक्टर थे माधुरी दीक्षित के पीछे, लेकिन एक मशहूर गायक ने माधुरी के रिश्ते को ठुकराया और कहा दुबली हो तुम और…..

जिसमें से सिर्फ 55 लाख ही रिया चक्रवर्ती पर खर्च किए हैं। यह खर्च एक्टर ने ज्यादातर यात्रा, गिफ्ट, स्पा आदि में किए हैं। खबरों की माने तो यह रिपोर्ट सीबीआई को भी सौंपी गई है। जिसमें कही भी ऐसा नहीं पाया गया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के खाते से अपने यूज के लिए पैसे निकाले हो। जो भी पैसे उनके खाते से निकले है सभी सुशांत की जानकारी में होना बताया जा रहा है।

आत्महत्या मामले की सीबीआई करेगी जांच

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीते दिनों एम्स द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट जारी की गई थी। जिसमें सुशांत की हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या होना बताया गया था। अब बैंक की भी फाॅरेसिंक जांच सामने आ गई है। जिसमें किसी भी तरह से रिया द्वारा सुशांत से पैसे ऐंठने के सुराग नहीं मिले हैं। खबरों की माने तो अब जांच एजेंसी एक्टर की आत्महत्या मामले की जांच करेगी।

इस शादीशुदा एक्टर के प्यार में पागल थी श्रद्धा कपूर, घरवालों ने खींचकर निकाला था ब्वाॅयफ्रेंड के घर से बाहर

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story