एंटरटेनमेंट

पायल घोष ने की राज्यपाल से मुलाकात, कहा रेपिस्ट को जल्द किया जाए गिरफ्तार, जान का है खतरा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:34 AM GMT
पायल घोष ने की राज्यपाल से मुलाकात, कहा रेपिस्ट को जल्द किया जाए गिरफ्तार, जान का है खतरा
x
पायल घोष आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। यह मुलाकात उन्होंने अनुराग कश्यप पर कार्रवाई किए जाने को लेकर की हैं।

पायल घोष ने की राज्यपाल से मुलाकात, कहा रेपिस्ट को जल्द किया जाए गिरफ्तार, जान का है खतरा

मुम्बई। पायल घोष आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। यह मुलाकात उन्होंने अनुराग कश्यप पर कार्रवाई किए जाने को लेकर की हैं। पायल इससे पहले केन्द्रीय यूनियन मिनिस्टर से इसी मामले को लेकर मिली थी। उन्होंने इस मामले की बकायदा प्रेस कांफ्रेंस भी की। इस दौरान उनके साथ यूनियन मिनिस्टर रामदास आठवले भी मौजूद रहे। पायल ने कांफ्रेंस के जरिए अपने साथ हुई ज्यादाती का मुद्दा उठाया और कार्रवाई किए जाने मांग की।

दुर्गा रूप में मुस्लिम एक्ट्रेस को देख भड़के लोग, दी जान से मारने की धमकी, तो कुछ ने दी यह सलाह

पायल ने राज्यपाल से मिलकर अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि अनुराग से उन्हें जान का खतरा है। रेपिस्ट का आरोपी खुलेआम घूम रहा हैं। उसके खिलाफ मैंने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हफ्तों बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा अभी तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है। खबरों की माने तो राज्यपाल ने उन्हें अश्वस्त किया है कि वह उनके साथ हैं। उनके साथ हुई ज्यादती पर कार्रवाई की जाएगी।

दिशा एवं सुशांत केस: सोशल मीडिया यूजर पर एक्टर अरबाज ने लिया एक्शन, दर्ज कराया मुकदमा

बता दें कि बीते दिनों अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि काम के बहाने उनके साथ गलत व्यवहार हुआ है। वह इस मामले में पहले भी बोलना चाह रही थी। लेकिन दोस्तों एवं परिवारजनों के चलते ऐसा नहीं कर सकी। यह बात उन्हें आज भी झकझोर कर रख देती हैं। पायल ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठनी चाहिए। इनका घिनौना चेहरा सबके सामने आना चाहिए। ताकि लोगों को पता चला कि यह अपने पद का किस तरह से दुरूपयोग करते हैं। खबरों की माने तो पायल इस मामले को लगातार कार्रवाई की मांग कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस भी की थी। जिसमें उन्होंने हड़ताल करने की भी बात कही थी।

12 साल की उम्र में एक्टर रणवीर सिंह खो दी थी वर्जिनिटी, बनाया था अपनी उम्र से बड़ी लड़की के साथ संबंध

15 साल छोटे फैन को दिल दे बैठी थी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, फिर ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story