एंटरटेनमेंट

दीपिका-कैटरीना ही नहीं बल्कि इन Actress संग इश्क फरमा चुके है रणवीर कपूर, एक ने तो उनके नाम का गुदवाया था टैटू, फिर..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:34 AM GMT
दीपिका-कैटरीना ही नहीं बल्कि इन Actress संग इश्क फरमा चुके है रणवीर कपूर, एक ने तो उनके नाम का गुदवाया था टैटू, फिर..
x
रणवीर कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। रणवीर का जन्म 28 सितम्बर 1982 को हुआ था। रणवीर ने अपना फिल्मी करियर ‘सवारिया‘ से

दीपिका-कैटरीना ही नहीं बल्कि इन Actress संग इश्क फरमा चुके है रणवीर कपूर, एक ने तो उनके नाम का गुदवाया था टैटू, फिर..

बाॅलीवुड के चाॅकलेटी ब्वाॅय रणवीर कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। रणवीर का जन्म 28 सितम्बर 1982 को हुआ था। रणवीर ने अपना फिल्मी करियर ‘सवारिया‘ से शुरू किया था। हालांकि यह फिल्म उनकी कुछ खास नहीं चली। फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल‘ से रणवीर बाॅलीवुड में छा गए। उनकी यह फिल्म लोगों ने खूब पसंद की। इसी फिल्म से रणवीर कपूर बाॅलीवुड में स्थापित हो गए और उन्हें एक चाॅकलेटी ब्वाॅय के रूप में लोग सम्बोधित करने लगे।

ऐसा इसलिए कि रणवीर इतने हैडसम जो हैं। रणवीर दिखने में जितने हैण्डसम हैं वह उतने रोमेंटिक भी हैं। तभी तो रणवीर एक नहीं बल्कि बाॅलीवुड की कई एक्ट्रेस संग इश्क फरमा चुके हैं। रणवीर का नाम बाॅलीवुड की कई एक्ट्रेस संग जुड़ा, लेकिन उनकी निगाहे हमेशा खूबसूरत चेहरे की तरफ आकर्षित होती थी। जैसे ही उन्हें कोई ज्यादा खूबसूरत एक्ट्रेस दिखती, वह अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देकर दूसरी के रंग में रग जाते थे। तो चलिए जानते है रणवीर कपूर की रोमेंटिक लव लाइफ।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर कपूर का नाम बाॅलीवुड की कई एक्ट्रेस संग जुड़ चुका है। रणवीर कपूर एक समय आवंतिका मलिक संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे। रणवीर ने इस एक्ट्रेस को लगभग 5 साल तक डेट किया। लेकिन बाद में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया और आवंतिका ने साल 2011 में अमीर खान के भांजे इमरान खान के शादी कर ली। रणवीर का नाम एक समय अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर से भी जुड़ चुका हैं। दोनों ने एकसाथ फिल्म ब्लैक में काम किया था। इसी फिल्म के जरिए दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। बाद में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया।

रणवीर का नाम एक समय प्रियंका चोपड़ा संग भी जुड़ा। दोनों स्टारों ने फिल्म अनजाना-अनजानी में एकसाथ काम किया। फिल्म असफल रही तो दोनों के रिश्ते भी असफल हो गए। हालांकि दोनों ने साथ नहीं छोड़ा और फिल्म बर्फी में दोबारा एकसाथ काम किया। दीपिका पादुकोण एवं रणवीर सिंह की लव स्टोरी एक समय खूब सुर्खियों में रही। दोनों फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों से एक-दूसरे के करीब आए थे। कहा तो यहां तक जाता था कि दीपिका रणवीर को लेकर इतना सीरियल थी कि उन्होंने रणवीर के नाम का टैटू भी गुदवाया था। लेकिन जैसे रणवीर के जीवन में कैटरीना कैफ की इंट्री हुई रणवीर ने दीपिका से हमेशा के लिए दूरी बना ली। इससे दीपिका पादुकोण काफी दुखी भी हुई थी। और ब्रेकअप के बाद रणवीर पर जमकर भड़की थी।

कैटरीना का रणवीर कपूर संग रिलेशन दीपिका के रहते हुए शुरू हुआ था। खबरों की माने तो कैटरीना को देखते ही रणवीर उन पर फिदा हो गए थे। वह उनसे छुप-छुप कर मिलते थे। जब इस बात की जानकारी दीपिका को हुई तो वह रणवीर से नाता तोड़ ली थी। खबरों की माने तो कैटरीना एवं रणवीर काफी समय तक रिलेशन में रहे। एक समय खबर तो यहां तक आई कि दोनों शादी करने वाले है। लेकिन फिर बाद में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। रणवीर एवं कैटरीना ने ‘अजब प्रेम की गजब कहानी में एकसाथ काम किया था।

इन एक्ट्रेस के अलावा रणवीर का नाम जैकलीन फर्नाडिस, नरगिस फाखरी, अमीषा पटेल, नोरा फेतही से भी जुड़ चुका हैं। रणवीर की इन सभी से नजदीकियां फिल्म के दौरान ही हुई थी। फिलहाल रणवीर कपूर इस समय आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं। खबर है कि साल 2021 तक यह दोनों शादी करने वाले हैं। रणवीर एवं आलिया जल्द ही फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र में एकसाथ नजर आने वाले हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story