एंटरटेनमेंट

अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायाल घोष ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप तो भड़की कंगना, कहा गिरफ्तार हो अनुराग

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:33 AM GMT
अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायाल घोष ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप तो भड़की कंगना, कहा गिरफ्तार हो अनुराग
x
अनुराग कश्यप इन दिनों विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री पायल घोष ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायाल घोष ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप तो भड़की कंगना, कहा गिरफ्तार हो अनुराग

फिल्म निर्माता एवं निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री पायल घोष ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद अभिनेत्री कंगना रनौत उन पर भड़की हुई नजर आई। उन्होंने एक ट्वीट करके अनुराग को गिरफ्तार किए जाने की मांग की हैं।

Amitabh Bachchan की तस्वीर डॉन दाऊद अब्राहम से हाँथ मिलाते हुई वायरल, मचा हड़कंप, अभिषेक बच्चन ने कहा….

पिछले कुछ दिनों से अनुराग कश्यप एवं कंगना के बीच जुबानी जंग जारी है। अनुराग बाॅलीवुड में बेवाकी के लिए जाने जाते हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखते हैं। ऐसे में अभिनेत्री पायल घोष उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसे लेकर निर्माता निर्देशक ने कई ट्वीट करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है।

रवि किशन ने अनुराग कश्यप के धूम्रपान के दावों का जवाब दिया करारा ज़वाब

अभिनेत्री पायल घोष ने यह आरोप एक ट्वीट करके लगाया है। एक ट्वीट करते हुए अभिनेत्री पायल घोष ने लिखा है कि निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप मेरे साथ जोर जर्बदस्ती कर चुके है। उन्होंने पीएम मोदी से गुहार लगाते हुए कहा है कि प्लीज अनुराग कश्यप पर सख्त कार्रवाई की जाए। आगे वह लिखती है कि देश को यह पता चलना चाहिए कि एक क्रिएटिव माइंड के पीछे राक्षस छिपा हुआ है। वह मुझे नुकसान भी पहुंचा सकता है। अनुराग से मेरी जान को भी खतरा है। कृपया मेरी मदद कीजिए।

पायल घोष के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में बवाल मच गया। कई लोग उनके समर्थन में उतर आए। कंगना रनौत से लेकर महिला आयोग तक अनुराग की आलोचना करते हुए नजर आए। कई लोगों ने पायल के इस आरोप के बाद अनुराग कश्यप पर भड़कते हुए नजर आए एवं उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

कंगना रनौत ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘हर आवाज को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। अनुराग कश्यप को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। कंगना के इस ट्वीट पर बाद महिला आयोग ने भी इस पर एक्शन लेने की बात कही। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा भी पायल के समर्थन में आई, साथ ही उनकी मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। महिला आयोग की चयेरपर्सन द्वारा एक ट्वीट किया गया। उन्होंने लिखा कि पायल घोष अपनी शिकायत हमें मेल करें। उसके बाद महिला आयोग मामले को संभाल लेगा। जिस पर अभिनेत्री ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि मैं जल्द ही अपनी शिकायत आपको मेल करती हूं।

एक्टर रंजीत के साथ इंटीमेट सीन देते समय बेहद डर गई थी माधुरी दीक्षित, कहा तुमने मुझे छूने..

MARKET से ज्यादा सस्ते ONLINE मिलते है घर के डेली यूज़ के सामान

Best Sellers in Baby Products

Best Sellers in Watches

वायरल न्यूज़ के लिए Ajeeblog.com विजिट करिये

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter,
WhatsApp
, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story