एंटरटेनमेंट

प्रियंका चौपड़ा पहली डेट पर निक जोनस से इसलिए हो गई थी नाराज, प्रियंका ने कहा कि, निक ने मुझे....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:33 AM GMT
प्रियंका चौपड़ा पहली डेट पर निक जोनस से इसलिए हो गई थी नाराज, प्रियंका ने कहा कि, निक ने मुझे....
x
प्रियंका चौपड़ा अपनी पहली डेट पर निक जोनस से इसलिए हो गई थी नाराज, प्रियंका ने कहा कि, निक ने मुझे.... Priyanka Chopra और उनके पति निक जोनस

प्रियंका चौपड़ा अपनी पहली डेट पर निक जोनस से इसलिए हो गई थी नाराज, प्रियंका ने कहा कि, निक ने मुझे....

एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा और उनके पति निक जोनस के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के चहेते कपल में से एक हैं। दिसंबर 2018 में दोनों ने शादी रचाई थी। दोनों अपने फैन्स को कपल गोल्स दे रहे हैं। निक और प्रियंका अक्सर एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया और इंटरव्यूज में प्यार जताते रहते हैं। निक जोनस का आज (16 सितंबर) को बर्थडे है। इस मौके प्रियंका के साथ उनकी पहली डेट की यादें ताजा करते हैं।

प्रियंका नाराज थी निक से

निक जोनस आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, आइये जानते हैं प्रियंका के साथ उनकी केमिस्ट्री के बारे में. ये एक ऐसी केमिस्ट्री है जो समय के साथ खूबसूरत और मजबूत बनी है. शुरूआती समय में तो प्रियंका तक निक से नाराज और निराश थीं.

प्रियंका को 2017 के ऑस्कर ऑफ्टर पार्टी में निक जोनस ने प्रपोज किया था, लेकिन इससे भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग थी उनकी पहली डेट जो कि प्रियंका के घर पर ही रखी गई थी.

क्यों हुई थी नाराज प्रियंका

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वे अपनी पहली डेट पर निक से निराश हो गई थीं. अब निराशा की असली वजह थी 'किस'. जी हां,क्यों कि प्रियंका उम्मीद लगाए बैठी थीं निक उन्हें अपनी पहली डेट पर किस जरूर करेंगे. लेकिन निक ने ऐसा कुछ नहीं किया था. उल्टा उन्होंने प्रियंका की पीठ थपथपाई और वहां से चलते बने. अब जब प्रियंका उस डेट को याद करती हैं, तो उन्हें इस बात की निराशा होती है. वहीं निक इसे सिर्फ एक सम्मान देने का तरीका मानते हैं.

प्रियंका की पहली डेट में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी वहां पर मौजूद थीं. निक ने कहा प्रियंका की माँ की वजह से उन्होंने प्रियंका को किस नहीं किया था।

इंटरव्यू में प्रियंका ने निक की इस सफाई पर भी बड़ा फनी जवाब दिया था. उन्होंने कहा था- ऐसा कर तुमने जरूरत से ज्यादा सम्मान दिखा दिया था. ऐसी ही है प्रियंका और निक की जोड़ी।

विद्या बालन ने कहा, मैं अपनी बॉडी से करती थी नफरत, मेकर्स कहते थे, वजन बहुत ज़्यादा है कम करो….

वायरल न्यूज़ के लिए Ajeeblog.com विजिट करिये

यहां शीर्ष power banks हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story