एंटरटेनमेंट

सुशांत के फार्महाउस केयरटेकर ने किया खुलासा, कहा सारा और सुशांत के बीच गहरा रिश्ता था, सारा फार्महाउस में 3 से 4 दिन तक रुकती थी...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:31 AM GMT
सुशांत के फार्महाउस केयरटेकर ने किया खुलासा, कहा सारा और सुशांत के बीच गहरा रिश्ता था, सारा फार्महाउस में 3 से 4 दिन तक रुकती थी...
x
सुशांत के फार्महाउस केयरटेकर ने किया खुलासा, कहा सारा और सुशांत के बीच गहरा रिश्ता था, सारा फार्महाउस में 3 से 4 दिन तक रुकती थी...मुंबई

सुशांत के फार्महाउस केयरटेकर ने किया खुलासा, कहा सारा और सुशांत के बीच गहरा रिश्ता था, सारा फार्महाउस में 3 से 4 दिन तक रुकती थी...

मुंबई (मनोज शुक्ल ): दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें खूब मिस कर रहे हैं। सुशांत के फैंस समय-समय पर उनकी थ्रोबैक तस्वीर एवं वीडियो शेयर करके उन्हें खूब मिस करते रहते हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस केयरटेकर ने उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें एक इंटरव्यू के दौरान शेयर की हैं। फार्महाउस केयरटेकर ने बताया कि उनके बॉस काफी अच्छे थे। वह उनका बहुत सम्मान करते थे। जब वह फार्म हाउस में आते थे तो हम सबका बड़ा ख्याल रखते थे।

टॉप 10 EARPHONES जो AMAZON पर 1000 रुपए के अंदर मिल रहे हैं

केयरटेकर रईस ने सुशांत सिंह राजपूत एवं सारा अली के रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रईस ने बताया कि सुशांत एवं सारा काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों की अच्छी पटती थी। उन्होंने बताया कि जब भी ये दोनों फार्महाउस में आते थे तो 3 से 4 दिन तक यहां रूकते थे। आगे वह सारा के नेचर को लेकर कहते है कि सारा का नेचर हम सब के प्रति बहुत अच्छा था। वह मुझे रईस भाई कहकर बुलाती थी। जबकि अन्य स्टाफ को भी वह काका-मौसी कहकर पुकारती थी। वह हम सबका बड़ा सम्मान करती थी।
रईस बताते थे कि सारा के अंदर एक पॉपुलर एक्टर जैसा कोई गुगूर नहीं था। वह बहुत सिम्पल लड़की थी। हम सबका बहुत सम्मान करती थी। रईस ने सारा एवं सुशांत के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि सुशांत अपने बर्थडे पर सारा को प्रपोज करने वाले थे। सुशांत ने सारा को गिफ्ट देने के लिए आर्डर भी दिए थे। जब वह थाईलैंड ट्रिप रिर्टन आए थे तो रात 10-11 बजे तकरीबन वह सीधे फार्महाउस पहुंचे थे। इस दौरान उनके एक दोस्त भी साथ में थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रईस ने बताया कि सुशांत सारा को प्रपोज करने वाले थे।

MARKET से ज्यादा सस्ते ONLINE मिलते है घर के डेली यूज़ के सामान

शादी के सवाल पर रईस ने कहा कि अब ये तो मुझे नहीं पता कि वह शादी के लिए प्रपोज करने वाले थे! बहरहाल दोनों के बीच अच्छी बॉडिंग थी। रईस कहते है कि मुझे साल 2019 में दोनों के बीच ब्रेकअप की जानकारी मिली थी। वह कहते है कि मैं अपने बॉस को आज भी खूब मिस करता हूं। जब वह भी फार्महाउस में आते थे हम सब उनके साथ जमकर मस्ती करते थे, क्रिकेट खेलते थे। ढेर सारी मस्ती करते थे। वह पूरे स्टाफ के साथ घर के परिवार जैसा व्यवहार रखते थे। बॉस के जाने का समाचार मिलते ही हब सब काफी दुखी हुए थे। हम सब आज भी उन्हें खूब मिस करते है।

16 साल की उम्र में इस शख्स को दिल दे बैठी दिव्या भारती, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

शाहरुख खान की बेटी सुहाना देने लगी पत्थरो में पोज़ तो फैंस ने कहा बस यही….

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story