एंटरटेनमेंट

कर्मचारी का खुलासा, सुशांत के गले में सुई के निशान थे, पैर भी टूटा था, उनके बॉडी से जानवरो जैसा बर्ताव हुआ था...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:29 AM GMT
कर्मचारी का खुलासा, सुशांत के गले में सुई के निशान थे, पैर भी टूटा था, उनके बॉडी से जानवरो जैसा बर्ताव हुआ था...
x
कर्मचारी का खुलासा, सुशांत के गले में सुई के निशान थे, पैर भी टूटा था, उनके बॉडी से जानवरो जैसा बर्ताव हुआ था...सुशांत सिंह राजपूत की मौत को

कर्मचारी का खुलासा, सुशांत के गले में सुई के निशान थे, पैर भी टूटा था, उनके बॉडी से जानवरो जैसा बर्ताव हुआ था...

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई महीने का वक्त बीत चुका है। यह आत्महत्या है या मर्डर? यह गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई 9 दिन से जांच कर रही है। इस बीच शनिवार सुबह अभिनेता की यूएस बेस्ड बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाला एक शस सुशांत के गले पर निशान और उनका पैर टूटे होने का दावा कर रहा है। श्वेता ने ट्वीट किया- हे भगवान। उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया? प्लीज उन्हें गिरफ्तार करो।

Ranveer ने किया था Deepika को इस्तेमाल, दीपिका ने किसी और लड़की के साथ रणवीर को पकड़ा था रंगे हाँथ, अब Alia को लेकर आई ऐसी खबर जो कर देगी दंग

श्वेता ने जो वीडियो शेयर किया है, वह न्यूज नेशन की खबर का हिस्सा है। इसमें खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाला व्यक्ति कह रहा है, हमको इतना ही मालूम था कि यह मर्डर है। गले पर सुई जैसे 15-20 निशान थे। जैसे उन्हें सुइयां चुभोई गई हों। उनके गले पर टेप चिपका हुआ था। मैंने उन्हें एम्बुलेंस के अंदर ले गया था। श्मशान घाट तक ले गया था। उनकी टांग टूटी हुई थी। जब उनकी बॉडी कूपर हॉस्पिटल आई तो उनका पैर मुड़ा हुआ था।
इस कर्मचारी ने बताया, रिया चक्रवर्ती जब आई थीं तो उनके साथ दो आदमी थे। एक लंबे बाल वाला आदमी था। उसने मुझसे पूछा था कि बॉडी दिखा सकते हो क्या? मैंने बॉडी दिखाई थी, तब उन्होंने माफी मांगी थी। और भी कुछ बोल रही थीं। लेकिन तब मुझे बाहर भेज दिया था। 25 मिनट तक वो अंदर थीं और माफी मांग रही थीं। बड़े-बड़े डॉक्टर भी बोल रहे थे कि यह मर्डर है। ये फांसी (सुसाइड) नहीं है।

सुशांत की बॉडी पीली पड़ गई थी

इस कर्मचारी ने बताया कि सुशांत की बॉडी पीली पड़ चुकी थी। हम बॉडी देखकर पहचान लेते हैं। फांसी की बॉडी कभी पीली नहीं पड़ेगी। सीने और पैर के ऊपर पीले निशान थे। दोनों तलवों पर भी सुई चुभाने जैसे 3-4 निशान थे। कूपर हॉस्पिटल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह सुसाइड बताई गई थी। जबकि उनकी बॉडी पर किसी भी तरह के निशान से इनकार किया गया। विसरा रिपोर्ट में भी यही कहा गया था कि सुशांत की मौत फांसी के बाद दम घुटने से हुई है।

अक्षय संग ‘बेल बाॅटम में रोमांस करती नजर आएगी वाणी कपूर, फिल्म को लेकर कही यह बात

इस एक्ट्रेस की वजह से सुपरस्टार नागार्जुन की शादी टूटने की वजह बनी थी, जानिए कौन है ये एक्ट्रेस

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story