एंटरटेनमेंट

जब पत्नी को छोड़ परवीन बाबी संग रहने लगे थे महेश भट्ट, फिर एक रात कुछ ऐसा हुआ जिसे देख महेश हो गए थे शाॅक्ड

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:29 AM GMT
जब पत्नी को छोड़ परवीन बाबी संग रहने लगे थे महेश भट्ट, फिर एक रात कुछ ऐसा हुआ जिसे देख महेश हो गए थे शाॅक्ड
x
परबीन बाॅबी एवं महेश भट्ट की लव स्टोरी के समय ही उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। तो चलिए जानते हैं महेश भट्ट एवं परबीन बाॅबी की लव स्टोरी के

जब पत्नी को छोड़ परवीन बाबी संग रहने लगे थे महेश भट्ट, फिर एक रात कुछ ऐसा हुआ जिसे देख महेश हो गए थे शाॅक्ड

एक जमाने में परवीन बाबी बालीवुड की टाॅप एक्ट्रेस थी। परबीन बाबी की उस समय सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज होती थी। इंडस्ट्री में उनकी बोल्ड एक्ट्रेस की छवि थी। 70 से 80 के दशक में उन्होंने कई हिट फिल्में दी। उस समय के टाॅप स्टार उनके साथ काम करने को तरसते थे। बालीवुड में उनका ऐसा दबदबा था कि हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था।

Ranveer और Aishwarya के बोल्ड सीन पर थे Amitabh बहुत गुस्सा, घर आते ही ऐश्वर्या से कहा बाहर निकल जाओ तुम, शर्म आनी…

परबीन बाबी उस समय सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार थी। लेकिन इस चमचमाती भरी जिंदगी में वह बिल्कुल अकेली थी। परवीन की मौते कैसे हुई आज भी एक रहस्य है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो परबीन बाॅबी एवं महेश भट्ट की लव स्टोरी के समय ही उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। तो चलिए जानते हैं महेश भट्ट एवं परबीन बाॅबी की लव स्टोरी के किस्से, जिसका अंत काफी दर्दनाक हुआ था।

शिल्पा शेट्टी से लेकर श्रद्धा कपूर ने गणपति बप्पा को किया विसर्जित, तस्वीर हुई वायरल

खबरों की माने तो परबीन की जिंदगी जितनी चमक-दमक से भरी थी वह उतनी ही अकेली थी। एक समय परबीन बाॅबी का अफेयर डैनी, कबीर बेदी एवं महेश भट्ट से रहा। लेकिन कहा जाता है कि महेश भट्ट संग उनकी लव स्टोरी तो बड़े अच्छे से शुरू हुई। लेकिन अंत काफी डरावना रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान खुद महेश भट्ट ने परबीन बाॅबी संग अपने रिलेशन को लेकर कई राज खोले थे। उन्होंने परबाॅबी की मौत पर खेद भी व्यक्त किया था। साथ ही उन्होंने एक फिल्म भी परवीन को श्रद्धांजलि देने तैयार की थी।

Bipasha Basu का खुलासा, R Madhavan को देख भाई जैसे आती थी फीलिंग, करना था इंटीमेट सीन तो मै घबरा गई फिर…

खबरों की माने तो जब परवीन को महेश भट्ट से प्यार हुआ था तब उनका फिल्मी करियर आसमान पर था। महेश भट्ट उस समय शादीशुदा थे। बावजूद इसके वह अपनी पत्नी छोड़ एक अलग घर में परवीन बाॅबी संग लीव इन में रहने लगे। इसका विरोध भी महेश भट्ट की फैमिली की तरफ से हुआ, लेकिन काफी विरोध के भी वह अलग नहीं हुए। महेश यह समझते थे कि एक साधारण लड़की घर में रहती है। दोनों को एकसाथ रहते लगभग दो साल हो गए थे।

Sara Ali Khan की इस फोटो ने मचाया हड़कंप, फैंस करने लगे ऐसे कमेंट….

लेकिन एक रात कुछ ऐसा हुआ जिससे महेश भट्ट के होश उड़ गए। खबरों की माने तो एक दिन जब रात में महेश भट्ट घर आए तो उन्होंने देखा कि परवीन कास्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हुई हैं। इस दौरान वह हाथ में चाकू लिए थी। महेश को देखते ही परवीन ने चुप रहने की बात कही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगे परवीन कहती है कि बात मत करना, कमरे में कोई है जो मुझे मारना चाहता हैं। महेश भट्ट यह सब पहली बार देख रहे थे। जिससे वह पूरी तरह से शाॅक्ड हो गए। जब वह उन्हें लेकर डाॅक्टर के पास गए तो पता चला कि वह सिजोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं। महेश भट्ट ने परवीन का इलाज बड़े से बड़े डाॅक्टरों से कराया, लेकिन वह ठीक नहीं हो रही थी। लिहाजा उन्हें एक कमरे में बंद कर रखा जाने लगा।

धीरे-धीरे उनकी हालत नाजुक होती गई। कहा जाता है वह दवाईयां भी खाना बंद कर दी थी। परवीन की ऐसी हालत हो गई थी कि जब वह 56 बरस की थी तो न ही उठ पाती थी और न ही चल पाती थी। इस अंतिम समय में वह बिल्कुल अकेली हो गई थी। उनके आसपास कोई नहीं था। साल 2005 में उनकी मौत हो गई। खबरों की माने तो उनकी मौत की भी जानकारी तीन दिनों किसी को नहीं हुई थी। जब दरवाजे पर ब्रेड और दूध तीन दिनों तक नहीं उठा, तब किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी।

बालीवुड फिल्मों में इंट्री को लेकर बोली एक्ट्रेस जरीन खान, कहा सलमान ने मुझे...

इस शादीशुदा एक्टर के प्यार में पागल थी श्रद्धा कपूर, घरवालों ने खींचकर निकाला था ब्वाॅयफ्रेंड के घर से बाहर

MIRZAPUR2 वेब सिरीज तारीख मुकर्ररः अक्टूबर की इस तारीख को होगी रिलीज

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story