एंटरटेनमेंट

सुशांत सिंह राजपूत के परिवारिक वकील ने कहा: रिया चक्रवर्ती की पूरी मदद कर रहा बेहद ही शातिर अपराधी सिद्धार्थ पिठानी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:28 AM GMT
सुशांत सिंह राजपूत के परिवारिक वकील ने कहा: रिया चक्रवर्ती की पूरी मदद कर रहा बेहद ही शातिर अपराधी सिद्धार्थ पिठानी
x
सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट रहे एक्टर सिद्धार्थ पिठानी पर वकील ने रिया चक्रवर्ती की मदद करने का आरोप लगाया हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के परिवारिक वकील ने कहा: रिया चक्रवर्ती की पूरी मदद कर रहा बेहद ही शातिर अपराधी सिद्धार्थ पिठानी

सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट रहे एक्टर सिद्धार्थ पिठानी पर वकील ने रिया चक्रवर्ती की मदद करने का आरोप लगाया हैं। वकील विकास सिंह सिद्धार्थ पिठानी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बेहद ही शातिर एवं तेज तर्रार अपराधी किस्म का व्यक्ति है। जो केस में रिया चक्रवर्ती की पूरी मदद कर रहा है। वकील विकास सिंह ने यह बातें न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि जब तक रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी तब तक सिद्धार्थ पिठानी सुशांत सिंह के परिवार से पूरी हमदर्दी रखता था। वह फोन में डेली सुशांत सिंह के परिवार वालों से बात करता था और पूरी जानकारी ले लेता था।

सुशांत सिंह राजपूत केस: Aamir Khan को Riha Chakraborty ने किया था फोन और मैसेज, कॉल रिकॉर्ड्स से मचा हड़कंप

जैसे ही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई उसने काॅल करना बंद कर दिया है। अब वह रिया चक्रवर्ती की पूरी मदद कर रहा है। वकील विकास सिंह का कहना है कि एफआईआर के बाद जिस तरह से सिद्धार्थ ने बर्ताव करना शुरू किया है। वह रिया को ईमेल भेजने शुरू किया है। जिसमें रिया ने अपराधी का नाम लिया है। सिद्धार्थ उक्त अपराधी की मदद कर रहा है और साथ ही वह रिया के भी टच में है। मामले की जांच की जा रही है सच जरूर सबके सामने आएगा।

फिल्म की शूटिंग के वक़्त ही प्रेग्नेंट हो गईं थी बॉलीवुड एक्ट्रेस, ये थी कुंवारी और…

बताते चले कि पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में 11 पन्नों की एक अर्जी दायर की थी। जिसमें कहा गया था कि यह केस बिहार पुलिस की बजाय मुम्बई पुलिस को दिया जाए। रिया ने आगे सुशांत सिंह राजपूत को लेकर लिखा था कि वह सुशांत से बहुत प्यार करती थी। उनकी मौत में अब उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है। उन्होंने अपने वकील के जरिए कहा था कि सुशांत की मौत से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है। अब उन्हें इसमें दोषी ठहराया जा रहा है। जो कि पूरी तरह से गलत है। बताते चले कि रिया चक्रवर्ती के वकील श्याम दीवान ने बिहार में दर्ज हुई एफआईआर को पूरी तरह से राजनीति स्टंट बताया था। आगे उन्होंने कहा कि जो एफआईआर बिहार में रिया एवं उनके परिवार वालों के खिलाफ दर्ज हुई है इससे उनका कोई वास्ता नहीं है। बिहार पुलिस को यह केस ट्रांसफर कर देना चाहिए।

बालीवुड में आने से पहले बेहद मोटी, तगड़ी थी एक्ट्रेस सारा अली खान, परफेक्ट फिगर बनाने किया यह काम

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook
, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story