एंटरटेनमेंट

एकता कपूर ने फौजियों से मांगी थी माफ़ी, अब सुशांत को लेकर इस निर्देशक ने लगाया बड़ा आरोप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:24 AM GMT
एकता कपूर ने फौजियों से मांगी थी माफ़ी, अब सुशांत को लेकर इस निर्देशक ने लगाया बड़ा आरोप
x
एकता कपूर ने फौजियों से मांगी थी माफ़ी, अब सुशांत को लेकर इस निर्देशक ने लगाया बड़ा आरोप सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म

एकता कपूर ने फौजियों से मांगी थी माफ़ी, अब सुशांत को लेकर इस निर्देशक ने लगाया बड़ा आरोप

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम भी निशाने पर आ गए हैं। आरोप है कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड की गुटबाजी और नेपोटिज्म का शिकार हुए हैं। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अब एकता कपूर को निशाने पर लिया है।

Malaika Arora के कपडे देख ट्रोल हुए यूजर्स, कहा पहना ही क्यों ‘बिकीनी पहन लेतीं ‘

दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी थी। इस पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'जब वो जिंदा थे तब आप फिल्मों के ऑफर कर सकते थे'। इसी यूजर के ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री ने अपना जवाब दिया।
विवेक ने लिखा कि 'मैंने उन्हें 'हेट स्टोरी' - उनका पहला मूवी कॉन्ट्रैक्ट, के लिए साइन किया था, लेकिन बालाजी ने उन्हें रिलीज नहीं किया।' बता दें कि सुशांत सिंह को टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर पहचान मिली। यह सीरियल एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स ने ही प्रोड्यूस किया था। सुशांत साल 2012 में 'हेट स्टोरी' से बॉलीवुड डेब्यू नहीं कर पाए लेकिन अगले ही साल 2013 में उनकी पहली फिल्म 'काय पो छे' रिलीज हुई।

आत्महत्या के तीन दिन पहले ही सुशांत ने दी थी पूरे स्टाफ की सैलरी, कहा था अब आगे नहीं दे पाउँगा

इससे पहले बिहार के एक वकील ने वहां सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में स्थानीय अदालत में आपराधिक मामला दर्ज कराया। मामले में करण जौहर, एकता कपूर और सलमान खान सहित अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। इस पर एकता कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'सुशी को कास्ट न करने के लिए यह केस दर्ज करने के लिए धन्यवाद। जबकि वास्तव में मैंने ही उसे लॉन्च किया था। मैं इस बात से परेशान हूं कि विवादास्पद सिद्धांत कहां तक जा सकते हैं। कृपया परिवार और दोस्तों को शांति से शोक मनाने दें।' [signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story