चुनाव

ममता ने तुष्टीकरण की नीति अपनाकर पश्चिम बंगाल को मुस्लिम बंगाल बना दिया: शिवराज

News Desk
28 Feb 2021 7:28 PM GMT
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी का प्रचार करने बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं। हावड़ा में रैली को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तुष्टीकरण की नीति अपनाकर मुस्लिम बंगाल बना दिया है, जो जनता को स्वीकार नहीं होगा। 

श्री चौहान ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की तुलना कंुभकरण से करते हुए कहा कि वह 6 महीने खाता था लेकिन 12 महीने खा रहे हैं। इन्होंने जनता हक पर डाका डाला है, इसलिये परिवर्तन होना जरूरी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि यह रवींद्रनाथ टैगोर की धरती है। जहां से वंदेमातरम का उद्घोष हुआ था।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। यहां श्रीराम का नारा लगाने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। जय श्रीराम का नारा लगाने पर दीदी को बौखलाहट होती है। उन्होंने ममता बनर्जी पर बंगाल को बांटने का आरोप लगाया। मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बर्बाद किया तो तृणमूल कांग्रेस ने तबाह कर दिया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान दक्षिणेश्वर मंदिर पहुंचे जहां पूजा अर्चना की।

Next Story