दिल्ली में बढ़ा एक सप्ताह का लाॅकडाउन, प्रतिबंध और भी सख्त

दिल्ली में बढ़ा एक सप्ताह का लाॅकडाउन, प्रतिबंध और भी सख्त
x
नई दिल्ली / Delhi Lockdown News: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहंी ले रही है। संक्रमण से लोगों को बचाने दिल्ली सरकार ने लाॅकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली / Delhi Lockdown News: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहंी ले रही है। संक्रमण से लोगों को बचाने दिल्ली सरकार ने लाॅकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। साथ ही दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने ज्यादा समय तक लाकडाउन न लगाने की ओर भी संकेत किया है। वही इस दौर के लाकडाउन में सरकार ने पापंदी सख्त कर दी है। शादी जैसे समारोंहों के लिए प्रतिबंध जारी रहेगा। सरकार ने कहा है कि लोग शादी टालें अन्यथा कोर्ट या फिर घर पर शादी करें।

बंद रहेगी मैट्रो

इस बार के लॉकडाउन में और भी सख्ती बढ़ाई गई है। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस लॉकडाउन में मेट्रो सेवा को भी बंद किया जा रहा है। इससे होने वाली असुविधा से ज्यादा लोगे केा जीवन की रक्षा होगी। इसीलिए ऐसे कडे निर्णय लिए जा रहे हैं।

शादी समारोहों पर प्रतिबंध

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर विवाह समारोह नहीं होगे। साथ ही कहा गया है कि अगर किसी को शादी करनी है तो वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए घर में या फिर कोर्ट में जाकर शादी कर सकता है। लेकिन इस दौरान भी 20 से ज्यादा लोग न रहें।

Next Story