रूट तय, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान निकालेंगे टैक्टर परेड

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:45 AM GMT
रूट तय, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान निकालेंगे टैक्टर परेड
x
नई दिल्ली। कृषि बिल के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। डेढ माह से किसान दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच किसानों ने गणतंत्र दि

रूट तय, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान निकालेंगे टैक्टर परेड

नई दिल्ली। कृषि बिल के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। डेढ माह से किसान दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच किसानों ने गणतंत्र दिवस पर टैªक्टर परेड निकालने की मांग रख दी। जिसे स्वीकार करने में दिल्ली पुलिस प्रशासन और सरकार आनाकानी करने लगे। लेकिन पुलिस के साथ किसान नेताआंे की कई दौर की वार्ता के बाद सहमति बन गई है। तय रूट और तय शर्तो के आधार पर किसान टैªक्टर परेड निकाल सकेंगे। पुलिस ने साफ तौर पर किसानो ंसे कहा है कि एक टैªक्टर पर तीन से ज्यादा लोग नहीं होंगे।

यह भी [पढ़े : मार्च के बाद बंद होने जा रहे है 5, 10, 100 के पुराने नोट ! RBI ने दी जानकारी..

जाकनारी के अनुसार टैªक्टर परेड का रूट निर्धारित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि है कि इस रूट में किसान और सुरक्षा बलों के अलावा कोई नहीं रहेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयारी करने मे लग गया है। टीकर बार्डर जहां किसान जमे हैं वहां से दिल्ली आने वाले मार्ग में लगे सीमेंट के बैरिकेडस हटाए जा रहे है। सडक को पूरी पतह से खाली किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर परेड के समय रूट की सभी दुकानेां को बंद रखी जाएंगी।25 जनवरी की साम को ही रूट की सभी दुकानों को बंद करवा दिया जायेगा।

रूट तय, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान निकालेंगे टैक्टर परेड

ट्रैक्टर परेड के लिए अनुमति मिलने के बाद किसानो में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सिंधु और टीकर बार्डर पर किसानों ने तैयारी तेज कर दी है। किसानो को कहना है कि इस रैली में एक लाख ट्रैक्टर शामिल होंगें। रविवार साम तक टीकर वार्डर पर 25 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल होंगे।

यह भी पढ़े : इन वजहों से 73 वर्ष की परम्परा टूट रही, मोबाइल पर मिलेगी जानकारी, नहीं होगी बजट की छपाई

किसान संगठनों ने रैली में व्यवस्था बनाने के लिए सोशल आर्मी के एक हजार वालियंटर्स तैनात करेगी। ये वालियंटर्स ट्रैक्टर परेड को फालो करंेगे। इसके लिए उन्हें बाकायदा ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इनके पास फर्स्ट एड, पानी, चाय तथा कुछ खाने का सामान साथ रहेगा। इसके अलावा ट्रैक्टर मैकेनिक भी होंगे। जो वाहनों में किसी भी तरह की समस्या होने पर उसे सुधार सकें।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story