इन वजहों से 73 वर्ष की परम्परा टूट रही, मोबाइल पर मिलेगी जानकारी, नहीं होगी बजट की छपाई

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:45 AM GMT
इन वजहों से 73 वर्ष की परम्परा टूट रही, मोबाइल पर मिलेगी जानकारी, नहीं होगी बजट की छपाई
x
इन वजहों से 73 वर्ष की परम्परा टूट रही, मोबाइल पर मिलेगी जानकारी, नहीं होगी बजट की छपाई नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार 1 फरवरी को बजट ( Budget 2021 )पेश

इन वजहों से 73 वर्ष की परम्परा टूट रही, मोबाइल पर मिलेगी जानकारी, नहीं होगी बजट की छपाई

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार 1 फरवरी को बजट (Budget 2021) पेश करने जा रही है। लेकिन इस बार भारत की 73 वर्ष की परम्परा टूटने जा रही है। इस बार बजट की छपाई नहीं होगी बल्कि ऑनलाइन बजट (Budget 2021) पेश किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट मोबाइल एप लांच किया है। जिसमें बजट का पूरा लेखा जोखा होगा। यह फैसला कोरोना के कारण लिया गया है। ऐप के जरिए आम नागरिक व सांसद आसानी से बजट डाक्यूमेंट को एक्सेस कर सकेंगे। परंपराओं को इसलिए तोड़ना पड़ रहा है क्योंकि बजट की छपाई काफी गोपनीय होती है। वित्त मंत्रालय का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है।

इन वजहों से 73 वर्ष की परम्परा टूट रही, मोबाइल पर मिलेगी जानकारी, नहीं होगी बजट की छपाई Budget 2021

बताया जा रहा है कि आजाद भारत में 26 नवंबर 1947 को पहली बार बजट (Budget 2021) के रूप में वित्तीय लेखा-जोखा पेश किया गया था। यह क्रम 2020 तक जारी रहा। लेकिन कोरोनाकाल के चलते इस बार केंद्र की मोदी सरकार ने बजट की हार्ड काॅपी यानी छपी हुई प्रति न देकर साफ्ट काॅपी से बजट पेश करने का फैसला लिया है।

ऐसे मिलेगी बजट की जानकारी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2021 को बजट (Budget 2021) भाषण पूरा कर लेने के बाद सभी दस्तावेज ऐप पर उपलब्ध होंगे। यूनियन बजट मोबाइल एप में डाउनलोड प्रिंट, सर्च, जूम इन और आउट, स्क्राॅलिंग आदि लिंक होंगे। ऐप में हिंदी और अंग्रेजी भाषा की सुविधा होगी। मोबाइल ऐप के जरिए स्मार्ट फोन यूजर्स दोनों भाषाओं में बजट की जानकारी ले सकेंगे।

यह भी पढ़े :

14 वर्ष से शहीद सैनिक का परिवार सहायता के लिये लगा रहा गुहार

Video : MP प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ममता को भेजी रामायण

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story