हेमा मालिनी को कंडी किसान संघर्ष कमेटी का न्योता, आएं फाइव स्टार का खर्च हम उठाएंगे

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:44 AM GMT
हेमा मालिनी को कंडी किसान संघर्ष कमेटी का न्योता, आएं फाइव स्टार का खर्च हम उठाएंगे
x
कंडी किसान संघर्ष कमेटी ने फिल्म स्टार तथा भाजपा सांसद को न्योता भेजा है। कमेटी के किसानों का कहना है हेमा मालिनी आएं और किसानों को किसान बिल

हेमा मालिनी को कंडी किसान संघर्ष कमेटी का न्योता, आएं फाइव स्टार का खर्च हम उठाएंगे

नई दिल्ली। कंडी किसान संघर्ष कमेटी ने फिल्म स्टार तथा भाजपा सांसद को न्योता भेजा है। कमेटी के किसानों का कहना है हेमा मालिनी आएं और किसानों को किसान बिल के बारे जो जानकारी नही है उसे बताएं। उनके रहने का इंतजाम फाइव स्टार होटल में किया जायेगा। और इसका खर्च उन्हे नहीं उठाना पड़ेगा। पूरा खर्च किसान उठाएंगे।


नये किसान बिल के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार के साथ कई दौर की वर्ता विफल रही। किसान अपनी मांगों पर अडे़ हुए हैं। हाल ही में किसानों के इस आंदोलन को लेकर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि किसान भटके हुए है। सांसद हेमा मालिनी ने कहा था कि किसानों को कहा गया और वह आंदोलन कर रहे हैं। जबकि उन्हे किसान बिल के बारे में पता ही नही है कि इस कानून में क्या समस्या है। साथ ही यह भी कहा कि किसानो को नही पता कि वह क्या चाहता है।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी के इस बात से नराज किसानों ने कहा कि अगर हेमा जी को लगता है कि किसान बिल के बारे मे ंनही जानते है तो वह पंजाब आयें और किसानो ंको वह बात बताएं। उनके रहने खाने का इंतजाम किसान संगठन करवाए गा। वह भी एक फाइव स्टार होटल में।

किसानों ने हेमा मालिनी पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि इसके पहले भी कई भाजपा के नेता इस तरह का बयान जारी कर चुके हैं। वही ंकई नेता तो इस आंदोलन को चीन तथा पाकिस्तान के इसारे पर संचालित करने की बात कह चुके हैं।

कभी नोरा फतेही शादी के लिए थी तैयार, इंटरव्यू में किया खुलासा कहा अच्छी बहू बन..

जब माधुरी को इस फिल्म काम करने सब किया मना, फिर एक्ट्रेस ने अभिनय से...

कभी 96 किलो की थी सारा अली खान, इस बीमारी की थी शिकार, फिर ऐसे...

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story