केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक का कार एक्सीडेंट, पत्नी तथा निजी सहायक की मौत, श्री नाइक का चल रहा इलाज

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:43 AM GMT
केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक का कार एक्सीडेंट, पत्नी तथा निजी सहायक की मौत, श्री नाइक का चल रहा इलाज
x
नई दिल्ली : कर्नाटक के धर्मस्थल नामक स्थान के पास केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कार का एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा गोवा जाते समय उत्तरी कन

केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक का कार एक्सीडेंट, पत्नी तथा निजी सहायक की मौत, श्री नाइक का चल रहा इलाज

नई दिल्ली : कर्नाटक के धर्मस्थल नामक स्थान के पास केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कार का एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा गोवा जाते समय उत्तरी कन्नड़ जिले के अंकोला में हुआ। नाइक उत्तरी गोवा से सांसद हैं। केन्द्रीय आयुष मंत्री की कार एक्सीडेंट में उनकी पत्नी तथा एक निज सहायक की मौत हो गई है। वही उनका इलाज उत्तरी कन्नड के शासकीय आस्पताल में पहले भर्ती करवाया गया था। बाद में गोवा भेज दिया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री नाइक का कार एक्सीडेंट कर्नाटक के उत्तरी कन्नड़ जिले के अकोला के पास हुआ। वह कर्नाटक के धर्मस्थल से गोवा वापस जा रहे थे कि अचान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। जिस वक्त यह एक्सीडेंट हुआ उनकी कार में उनकी पत्नी विजया तथा निजी सहायक दीपक थे जिनक मौत हो गई हैं। वहीं साथ में उनके नजदीकी साई किरण, सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर भी थे। श्री नाइक के साथ ही सभी को इलाज के लिए उत्तरी कन्नड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
डाक्टरांे के अनुसार इलाज के दौरान श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई गई है।

यहाँ क्लिक करे : Amazon Hot Deals :

यह भी पढ़े : RewaRiyasat Explainer : कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कहां और कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, कब पहुंचेगा टीका आप तक ?

उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। इस हादसे की जानकारी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गोव के मुख्यमंत्री से बात कर बहतर इलाज की बात कही। वही रक्षा मंत्री ने भी जानकारी लेते हुए डाक्टरों से दिल्ली लाने के लिए भी कहा है। वही पत्नी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी श्री नाइक के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की करते हुए पत्नी की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official करिये Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram
| Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story