पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह का निधन

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:42 AM GMT
पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह का निधन
x
गांधी परिवार के नजदीकी लोगांे में से एक रहे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह का शनिवार को निधन हो गया है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह का निधन

नई दिल्ली। गांधी परिवार के नजदीकी लोगांे में से एक रहे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह कांग्रेस सरकार में कई बार मंत्री केन्द्रीय मंत्री रहे हैं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह का निधन

वह काफी काफी समय से बीमार थे। एक लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हुआ है। सरदार बूटा सिंह के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

सरदार बूटा सिंह का जन्म पंजाब प्रान्त के जालंधर जिला अंतर्गत मुस्तफापुर नामक गांव में हुआ था। 21 मार्च 1934 को जन्मे सरदार बूटा सिंह 8 बार सांसद चुने गये और लोकसभा में पहुंच कर गारबी तथा दलितों के हक के लिए आवाज उठाते रहे।सरदार बूटा सिंह सरकार के साथ रहते हुए कई अहम पदों पर रहते हुए देश की सेवा की। कांग्रेस की सरकार में सरदार बूटा सिंह केंद्रीय गृह मंत्री जैसे अहम पद का दयित्व निर्वहन किया।

तो वही वह कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री भी रहे है। बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में विभागों का संचालन किया।
इन्हे दलितों का मसीहा भी कहा जाता है। गरीबों की सेवा तथा उनके हक के लिए सरदार बूटा सिंह सदैव संघर्ष करते रहे। नेहरू-गांधी परिवार के काफी नजदीक रहे सरदार बूटा सिंह को इस समय निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति मानी जा रही है।

रीवा : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कार का नम्बर प्लेट लेकर भागा चालक

किसान ने कर्ज एक बार लिया पर सहकारी कर्मचारियों ने दो बार कर ली वसूली..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अव्वल आने वाली छात्रों को 11 महीने से पुरस्कार की राशि का इंतजार

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story