दिल्ली में देर रात चली दनादन गोलियां, एक की मौत, कई घायल...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:42 AM GMT
दिल्ली में देर रात चली दनादन गोलियां, एक की मौत, कई घायल...
x
दिल्ली में देर रात चली दनादन गोलियां, एक की मौत, कई घायल...नई दिल्ली। पुलिस के अनुसार दो गुट आपसी रंजिस में भिड गये। दोनों गुटो के बीच मामला

दिल्ली में देर रात चली दनादन गोलियां, एक की मौत, कई घायल…

नई दिल्ली। पुलिस के अनुसार दो गुट आपसी रंजिस में भिड गये। दोनों गुटो के बीच मामला इतना बिगड़ा कि नौबत गोलियां तक जा पहुंची। एक गुट ने देर रात दनादन गोलियां चलानी शुरू कर दीं। तो वही दूसरे गुट के लोग पत्थरबाजी करने लगे। चारों ओर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वही आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गये हैं। जानकारी के बाद पुलिस मौके पहुंची और मामले को आपने नियंत्रण में ले लिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

कहां चली गोली

देर रात लगभग 11 बजे के करीब शनिवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके हुई आपसी झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों ओर से पत्थर बाजी के साथ गोली भी चली। लोगों ने बताया कि गोली कई राउंड चलाई गुई। दो लड़कों को सीधी गोली लगने की जानकारी मिली है। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी फेल गई। लोगों को सममझ नही आ रहा था कि आखिर मे हो क्या गया।

अगर नहीं मिल रही किसान सम्मान निधि तो परेशान न हों किसान, सरकार के इस हेल्पलाइन नम्बर से करें सम्पर्क, होगा निराकरण….

किसने फैलाई दहशत

मिली जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुरी 27 ब्लॉक में अचानक से दो गुट आपस मे ंभिड गये। जिसमें मन्नान नामक गुट की पहले आसिफ, शाहिद और मोहसिन नामक लड़कों से नोंकझोंक हो गई और बाद में विवाद बढता गया। नौबत गोलीबार तक आ गई। पुलिस के अनुसार दोनों में बीते काफी दिनों से पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

दिल्ली में देर रात चली दनादन गोलियां, एक की मौत, कई घायल...

पुलिस ने बताया रंजिस, लोगों ने कहा सट्टे का झगड़ा

पुलिस इस मामले को आपसी रंजिस के हिसाब से देख रही है। वही आमजनो की माने तेा यह दोनो गुटों में सट्टे के कारोबार को लेकर मामला बिगड़ा और दोनों गुट आपस में भिड गये हैं। जानकारी के अनुसार गोली लगने से एक की मोत हो गई है तो वही पत्थर बाजी में कई घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। घयालों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

64 वर्षीय सेवानिवृत्त ओडिशा के बैंकर ने क्रैक की NEET Exam, लिया मेडिकल कॉलेज में admission

भारत में दूसरी बार और राजस्थान में पहली बार तीन बहनों ने रचा कीर्तिमान

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story