कोरोना वायरस : 8 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 5% से कम, जानिए COVID-19 से जुडी अन्य बड़ी खबरे
नेशनल न्यूज़ डेस्क : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 36,011 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 96,44,222 हुई।
482 नई मौतों के बाद कोरोना वायरस से कुल मौतों की संख्या 1,40,182 हुई।
देश में वायरस के सक्रिय मामले अब 4,03,248 हैं। 41,970 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 91,00,792 हुई।
BEST EAR-BUDS ON AMAZON
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार कल(5 दिसंबर) तक के लिए कुल 14,69,86,575 सैंपल टेस्ट किए गए।
जिनमें से 11,01,063 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है।
इसमें बिहार, मिज़ोरम, उत्तर प्रदेश व् अन्य राज्य शामिल हैं।
