क्राइम

चाकलेट डे : महिला डाक्टर को चाकलेट देकर दुष्कर्म का प्रयास, पुरूष डाक्टर पर.... : Crime News

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:48 AM GMT
चाकलेट डे : महिला डाक्टर को चाकलेट देकर दुष्कर्म का प्रयास, पुरूष डाक्टर पर.... : Crime News
x
चाकलेट डे: महिला डाक्टर को चाकलेट देकर दुष्कर्म का प्रयास, पुरूष डाक्टर पर…. : Crime News मेरठ / Meerut : जिला अस्पताल में काम करने वाले डा

चाकलेट डे: महिला डाक्टर को चाकलेट देकर दुष्कर्म का प्रयास, पुरूष डाक्टर पर…. : Crime News

मेरठ / Meerut : जिला अस्पताल में काम करने वाले डाक्टर की मनमानी तब सामने आ गई जब चाकलेट डे का फायदा उठाते हुए एक जिला अस्पताल में पदस्त एक पुरूष डाक्टर ने महिला डाक्टर को पहले चाकलेट दिया बाद में उसके साथ जादती का प्रयास किया। महिला डाक्टर ने इसकी शिकायत अस्पताल के वरिष्ठ डाक्टरों से करते हुए थाने में शिकायत कर दी है। माना जारहा है कि डाक्टर की हरकत के बाद प्रशासन इसमें कडी कार्रवाई करेगा।

चाकलेट डे : महिला डाक्टर को चाकलेट देकर दुष्कर्म का प्रयास, पुरूष डाक्टर पर....

मिली जानकारी के अनुसार मेरठ जिला चिकित्सालय में रात्रिकालीन डियूटी में तैनात महिला डाक्टर के साथ एक डाक्टर ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। महिला डाक्टर लेबर रूम में पदस्त है और पुरूष डाक्टर वहां आकर उसे चाकलेट डे पर चाकलेट दिया और अश्लील बाते करने लगा लेकिन जब महिला डाक्टर ने इसका विरोध किया तो वह डाक्टर के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। लेकिन महिला डाक्टर किसी तरह अपनी आबरू बचाने मे कामयाब रही।

यह भी पढ़े : जिस इस्लाम की पत्नी को रिंकू शर्मा ने खून दिया था, उसी इस्लाम ने कर दिया रिंकू का खून

महिला डाक्टर ने इसकी शिकायत वरिष्ठ चिकित्सकों से करते हुए पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। वहीं जानकारी मिली है कि विभाग मेें शिकायत तथा थाने में रिर्पोट हो जाने की जानकारी होने के बाद डाक्टर फरार चल रहा हैं। बताया गया है कि वह अपने कमरे में भी नही है। वही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियो का कहना है कि डाक्टर के खिलाफ विभागीय जांच करवाई जायेगी तथा दोषी पाये जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिससे कोई दूसरा कर्मचारी इस तरह की हरकत करने से पहले लाख बार सोचे।

चाकलेट डे : महिला डाक्टर को चाकलेट देकर दुष्कर्म का प्रयास, पुरूष डाक्टर पर....

यह भी पढ़े : पकड़ी गई लुटेरी 9 दुल्हनें, कई परिवारों को कर चुकी है बर्बाद, कई राज्यों में था नेटवर्क…: Crime News

इस सम्बंध में अस्पलात अधीक्षक डा मनीषा अग्रवाल का कहना है कि एक महिला डाक्टर जिनकी डियूटी अस्पताल के लेबर रूम में थी उनके साथ डा विवेक ने चाकलेट डे पर चाकलेट देने के बहाने पहले लेबर रूम गया और बाद में महिला डाक्टर से अभद्र बात करते हुए उसके साथ जबरजस्ती करने का प्रयास किया। लेकिन इसकी जांच की जायेगी। वही थाने में भी मामला दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस की ओर से भी डा विवेक के अस्पताल में न मिलने की बात कही गई है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story