क्राइम

Lockdown का फायदा उठा युवक घुस गया युवती के घर, युवती ने गुप्तांग ही काट डाला

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:19 AM GMT
Lockdown का फायदा उठा युवक घुस गया युवती के घर, युवती ने गुप्तांग ही काट डाला
x
Lockdown का फायदा उठा युवक घुस गया युवती के घर, युवती ने गुप्तांग ही काट डालासहारनपुर। LOCKDOWN में अकेली लड़की काे देखकर घर में घुसे युवक का

Lockdown का फायदा उठा युवक घुस गया युवती के घर, युवती ने गुप्तांग ही काट डाला

सहारनपुर। LOCKDOWN में अकेली लड़की काे देखकर घर में घुसे युवक का युवती ने गुप्तांग ही काट डाला। गंभीर हालत में युवक काे जिला अस्पताल भर्ती कराया गाय है जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक युवक काे करीब 23 टांके आए हैं। युवक की शादी भी दाे माह पहले ही हुई थी।

CORONA का मध्यप्रदेश के इस नए शहर में आगमन, पहला पॉजिटिव मिला

घटना मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर जाटो वाला की है। गांव के ही एक घर में मां बेटी रहते हैं। मां शाम के समय दवा लेने चली गई और लड़की घर पर अकेली थी। बताया जाता है कि, इसी दाैरान गांव का रहने वाला अक्षय लड़की काे अकेली देखकर घर घुस गया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा।

ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ ले रहे MCU रीवा के विद्यार्थी, कुलपति ने दिए थें निर्देश

इसी बीच युवती ने धारदार हथियार से युवक के गुप्तांग पर हमला बाेल दिया। इस हमले के बाद युवक चिल्लाता हुआ भागा ताे गांव के लाेगाें काे घटना का पता चल गया। खून से लथपथ युवक काे आनन-फानन में नजीदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में युवक काे करीब 23 टांके आए हैं। फिलहाल युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उधर युवती ने पुलिस थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

युवक अक्षय की फरवरी माह में ही शादी हुई थी। अब इस घटना काे लेकर युवक के परिवार के लाेगाें काे राे-राेकर बुरा हाल है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story