क्राइम

प्यार में धोखा खाकर महिला ने किये थे 100 खून, कहानी खौफनाक है पढ़िए !

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:18 AM GMT
प्यार में धोखा खाकर महिला ने किये थे 100 खून, कहानी खौफनाक है पढ़िए !
x
प्यार में धोखा खाकर महिला ने किये थे 100 खून, कहानी खौफनाक है पढ़िए ! अक्सर लोग राजा—रानियों के किस्से पढ़ते हैं कि वे Russia में भी एक

प्यार में धोखा खाकर महिला ने किये थे 100 BLOOD, कहानी खौफनाक है पढ़िए !

अक्सर लोग राजा—रानियों के किस्से पढ़ते हैं, कि वे कैसे ऐश—ओ—आराम से जिंदगी बिताते थे। Russia में भी एक महिला जिसका नाम निकोलायेवना साल्तिकोवा था, उसकी शादी एक शाही खानदान में हुई। वह वहां पूरे ठाठ से रह रही थी, लेकिन महज 25 साल की उम्र में ही उसके पति की मौत हो गई। जिससे वह सदमे में आ गई। हालांकि उसने अपने को दोबारा संभाला। इस बीच उसका एक पुरुष के साथ प्रेम प्रंसग भी चला, लेकिन उससे प्यार में मिले धोखे ने उसको पूरी तरह से बदल दिया और उसने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी।

बताया जाता है कि पति की मौत के बाद साल्तिकोवा काफी अकेला महसूस करती थी। इसी बीच एक शख्स से उसकी जान-पहचान हुई और दोनों एक—दूसरे को चाहाने लगे। तभी एक दिन साल्तिकोवा को पता चला कि उसके प्रेमी का किसी और महिला से भी संबंध हैं। ये बात सुनकर वह काफी गुस्से में आ गई और उसने अपने प्रेमी को गुस्से में पीट—पीटकर अधमरा कर दिया। बताया जाता है कि इसके बाद से महिला अपनी सारी नाराजगी सेविकाओं पर निकालने लगी।

इतिहासकारों के मुताबिक साल्तिकोवा की बर्बरता इतनी बढ़ गई थी कि वह कि वह बच्चियों और गर्भवती महिलाओं पर भी जुल्म करती थी। उनके शरीर पर खौलता हुआ पानी डाल देती थी। यही नहीं उसने 100 से ज्यादा हत्याएं भी की हैं। हालांकि उसके आतंक से परेशान होकर लोगों ने रूस की रानी कैथरीन द्वितीय से उसकी शिकायत की। लिहाजा 1762 में साल्तिकोवा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 38 सेविकाओं की हत्या का दोषी पाया गया। उसे एक अंधेरे कमरे में जंजीरों से बांधकर रखा गया था। 11 साल तक वह कमरे में कैद रही। इसके बाद साल 1801 को उसकी मौत हो गई।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story