छत्तीसगढ़

कई दुल्हन संग एक दूल्हे ने किया विवाह, बाराती देख रह गये दंग

Ankit Neelam Dubey
16 Feb 2021 6:42 AM GMT
कई दुल्हन संग एक दूल्हे ने किया विवाह, बाराती देख रह गये दंग
x
मोहब्बत के किस्से तो आपने सैकड़ों सुने होंगे लेकिन बस्तर में हाल के दिनों में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। इस शादी को जिसने भी देखा वह

कई दुल्हन संग एक दूल्हे ने किया विवाह, बाराती देख रह गये दंग

छत्तीसगढ़ / बस्तर : मोहब्बत के किस्से तो आपने सैकड़ों सुने होंगे लेकिन बस्तर में हाल के दिनों में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। इस शादी को जिसने भी देखा वह देखाता ही रह गया, तो वहीं जिसने सुना वह भी हैरान हो गया। ऐसे में आप सोच रहे होंगे के आखिर इस शादी में ऐसा क्या हो गया कि लोग इतना हैरान हुए।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के टिकरालोहंगा गांव में एक ऐसा युवक है जिसने एक ही मंडप पर दो लड़कियों से शादी कर लिया। और दोनो को साथ में रखे हुए है। शादी के समय तो इस बात की चर्चा ज्यादा नही हुई लेकिन जब रिसेप्सन में दोनों बीबियो के साथ बैठा दूल्हा तो सभी दंग रह गये।

कहा जाता है कि युवक यह सब प्रेम करने के चक्कर में हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त दूल्हा दो लड़कियों से बेहद मुहब्बत करता था। मोहब्बत भी ऐसी कि वह दो में से किसी को नही छोड़ सकता था। इस बात का खुलासा उसने अपने परिजनों से स्वयं ही कर दिया था।
जानकारी के अनुसार बस्तर जिले के टिकरालोहंगा के रहने वाले चंदू मौर्य को करंजी निवासी हसीना बघेल और एरंडवाल की निवासी सुंदरी कश्यप से प्यार हो गया। चंदू की दोनों प्रमिकाएं भी आपस में इस मसले को जानती थी। कान्फ्रेस पर तीनों एक साथ बात भी करते थे।

जब परिजनो को इस बात की जानकारी हुई तो वह शादी का दबाव बनाने लगे लेकिन चंदू ने कह दिया कि वह शादी करेगा तो दोनो से अन्यथा किसी से नहीं। फिर क्या था परिजन दबाव में आ गये और शादी के लिए तैयार हो गये। एक मंडप सजा और दोनों दुल्हनों ने एक दूल्हे कि साथ सात फेरे लिए। बाद में रिसेप्शन कर सभी परिवार, समाज, तथा रिस्तेदारों को भोजन करवाया गया।

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story