छत्तीसगढ़

रायपुर : दो सिंचाई योजनाओं के लिए 5.86 करोड़ रूपए स्वीकृत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:25 AM GMT
रायपुर : दो सिंचाई योजनाओं के लिए 5.86 करोड़ रूपए स्वीकृत
x
रायपुर : दो सिंचाई योजनाओं के लिए 5.86 करोड़ रूपए स्वीकृतराज्य शासन ने कांकेर जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यो के लिए 5 करोड़ 86 लाख 48 हजार

रायपुर : दो सिंचाई योजनाओं के लिए 5.86 करोड़ रूपए स्वीकृत

राज्य शासन ने कांकेर जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यो के लिए 5 करोड़ 86 लाख 48 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। सिंचाई योजना के स्वीकृत कार्यो में कांकेर जिले के विकासखण्ड दुर्गकोंदल की रैंगाटोली तथा मुगुंरपारा मदले के बीच नदी में स्टॉपडेम एवं पुलिया निर्माण के लिए दो करोड़ 92 लाख 6 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। इस कार्य के पूरे हो जाने पर जल संवर्धन, निस्तारी एवं पेयजल के लिए पानी उपलब्ध होगा। योजना में क्षेत्र के किसानों को स्वयं के साधन से 82 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है।
इसी तरह विकासखण्ड दुर्गकोंदल दमकसा एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 94 लाख 42 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। इन दोनों सिंचाई योजनाओं के कार्यो को कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। सिंचाई योजनाओं के कार्यो को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story