छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री को जैजैपुर के किसानों ने सौंपी 95 हजार रूपए की राशि का चेक

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:23 AM GMT
रायपुर : मुख्यमंत्री को जैजैपुर के किसानों ने सौंपी 95 हजार रूपए की राशि का चेक
x
रायपुर : मुख्यमंत्री को जैजैपुर के किसानों ने सौंपी 95 हजार रूपए की राशि का चेकमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में

रायपुर : मुख्यमंत्री को जैजैपुर के किसानों ने सौंपी 95 हजार रूपए की राशि का चेक

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में श्री अनिल कुमार चंद्रा के नेतृत्व में आये जैजैपुर विधानसभा के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और कोरोना महामारी का संक्रमण रोकने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए 95 हजार रूपए की राशि का चेक सौंपा। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों द्वारा दिए गए इस योगदान की सराहना की। इस अवसर पर श्री बलराम चंद्रा, श्री ज्ञान चंद्रा, श्री राजेश लहरे तथा श्री जगत कुर्रे उपस्थित थे
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story