छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘भारत रक्षा रथ‘ को हरी झण्डी दिखायी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:27 AM IST
मुख्यमंत्री ने ‘भारत रक्षा रथ‘ को हरी झण्डी दिखायी
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास परिसर से देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए बहनों के हाथ से तैयार राखियां रवाना की। उन्होंने इन राखियों को ले जा रहे ‘भारत रक्षा रथ‘ को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। ज्ञातव्य है कि नई दुनिया-दैनिक जागरण समूह द्वारा हर वर्ष यह अभियान चलाया जाता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह देश को जोडने का और उन हजारों सैनिकों का सम्मान है, जो अपनी बहनों से हजारों किलोमीटर दूर देश की रक्षा में तैनात है। यह एक अभिनव प्रयास है, जिसमें पूरे देश से हमारी बेटियां और बहनें अपने हाथ से बनायी हुई राखियां सैनिकों के लिए भेजती हैं। इससे हमारे लाखों सैनिकों का मनोबल बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने इस अभिनव पहल के लिए नईदुनिया-दैनिक जागरण समूह को शुभकामनाएं दीं। राजधानी के सेंट जेवियर स्कूल और एन.एस.एस. की छात्राओं तथा सुरक्षा बलों की बहनों ने भारत रक्षा रथ में सैनिकों के लिए राखियां सौंपी।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story