छत्तीसगढ़
अब नगर निगम में भी होगा उप महापौर का पद, मंत्री ने परिपत्र जारी करने नगरीय प्रशासन मंत्री से किया आग्रह
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में भी उप महापौर का पद होगा. इसे लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश के नगर निगमों में उप महापौर पद के लिए परिपत्र जारी करने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिवकुमार डहरिया से आग्रह किया है.
उन्होंने कहा है कि नगरीय निकायों में उप महापौर के पद के संबंध में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों में स्पष्ट उल्लेख नहीं है.
प्रदेश के नगर निगमों के क्षेत्रफल एवं कार्य के व्यापक स्वरूप को देखते हुए उप महापौर पद के सृजन का अधिकार महापौर को प्रत्योजित किया जाना चाहिए. सिंहदेव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री से इस संबंध में शासन स्तर से स्पष्ट परिपत्र या दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है.
Aaryan Dwivedi
Next Story