छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के विकास पर अटल दृष्टि पत्र लाएगी भाजपा : रमन सिंह

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:00 AM GMT
छत्तीसगढ़ के विकास पर अटल दृष्टि पत्र लाएगी भाजपा : रमन सिंह
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रायपुर। 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर होंगे। 25 वर्ष में छत्तीसगढ़ कैसा और कहां होगा, यह बताने के लिए सरकार 'नवा छत्तीसगढ़ 2025 अटल दृष्टि पत्र" लाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बताया कि दृष्टि पत्र महीनेभर के अंदर जारी कर दिया जाएगा।

इसके लिए समाज के हर वर्ग की राय ली जाएगी। राय लेने के लिए लोगों के बीच भी जाएंगे। ऑनलाइन भी राय दी जा सकती। इस पर सवाल हुआ कि 2025 तक आप ही सीएम रहेंगे। इस पर डॉ. सिंह ने कहा कि 2025 में सीएम कौन होगा? यह मैं नहीं कह रहा हूं, 2025 में सीजी कहां होगा यह कह रहा हूं।

जशपुर में रिटायर्ड आईएएस मिंज कांग्रेस में शामिल यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री अपने निवास पर रविवार की शाम राज्य के चुनिंदा वरिष्ठ पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान अटल दृष्टि पत्र के साथ ही मुख्यमंत्री ने अटल नगर (नया रायपुर) में प्रस्तावित अटल स्मारक के साथ ही दूसरे चरण की विकास यात्रा के संबंध में जानकारी दी।

अटल दृष्टि पत्र में भविष्य की योजनाओं के साथ राज्य का पूरा सफरनामा भी रहेगा। सरकार बताएगी कि 2003 में जब भाजपा सत्ता में आई तब विकास के विभिन्न मानकों पर छत्तीसगढ़ की क्या स्थिति थी।

आधार नंबर से अब ऐसे हो रही बैंक खाते से ठगी यह भी पढ़ें

2018 में क्या स्थिति है और 2025 के लिए क्या योजना और रणनीति रहेगी। उल्लेखनीय है कि 'नईदुनिया" ने सबसे पहले बताया था कि सरकार अटल दृष्टि पत्र लाएगी।

बिना शर्त पार्टी में आए हैं ओपी

दंतेवाड़ा में घेराबंदी करके दो नक्सली गिरफ्तार यह भी पढ़ें

अफसरों के राजनीति में प्रवेश के सवाल पर सीएम ने कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में हर व्यक्ति को अपना निर्णय लेने का अधिकार है। अच्छे मन से जो भी हमारी पार्टी में आता है, उसका स्वागत है। ओपी चौधरी का जिक्र करते हुए कहा कि वे बिना शर्त पार्टी में आए हैं। कुछ के सदस्यता आवेदन रिजेक्ट भी कर दिए और भी अफसरों के पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर सीएम ने कहा कि अच्छे लोगों के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं।

'अटल दृष्टि पत्र" का यह होगा लक्ष्य

मच्छर मारने का ऐसा जुनून कि सुपरवाइजर सप्ताहभर से नहीं गया घर यह भी पढ़ें

- 2025 तक छत्तीसगढ़ की जीएसडीपी आज से दोगुनी होगी।

- प्रति व्यक्ति आय भारत के पांच अग्रणी राज्यों में शामिल होगी।

लंदन की तर्ज पर भिलाई में बनेगा देश का 31वां तारामंडल यह भी पढ़ें

- किसानों की आय दोगुनी होगी।

- प्रत्येक नागरिक का गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं पर अधिकार होगा।

- सबके पास अपना घर होगा। साक्षरता दर शत-प्रतिशत होगी।

- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर हर बच्चों का हक होगा।

- सबके घर में सिर्फ नल कनेक्शन ही नहीं बल्कि इंटरनेट कनेक्टिविटी भी होगी।

- छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर हवाई सेवा से जुड़े होंगे

- छत्तीसगढ़ न सिर्फ उद्यमिता और निवेश आमंत्रित करने में अव्वल होगा बल्कि अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजते हुए विकास की ऊंची छलांग लगाकर, देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story