Uncategorised

क्या सच में होते हैं Bigfoot, जंगल से 7 फ़ीट लम्बे दानव की फोटो आने के बाद सब चौंक गए हैं

क्या सच में होते हैं Bigfoot, जंगल से 7 फ़ीट लम्बे दानव की फोटो आने के बाद सब चौंक गए हैं
x
Bigfoot: बिगफुट एक रहस्य्मयी आधा इंसान और आधा जानवर जैसा होता है कई लोगों ने इसे देखने का दावा किया है, लोग इसे काल्पनिक मानते हैं

Bigfoot: क्या बिगफुट सच में होते हैं? एक ऐसा दानव जो इंसानों की दुनिया से दूर घने जंगलों और शुष्क बर्फीले इलाकों में कहीं छुपा रहता है। बीते कई दशकों में बिगफुट को देखने की ख़बरें सामने आई हैं कुछ लोग बिगफुट के अस्तित्व को सच मानते हैं तो कई लोग इसे सिर्फ काल्पनिक दानव मानते हैं। लेकिन हालिया आईं तस्वीरों को देख कर ऐसा लगता है की बिगफुट के होने का दावा सच है।


कहा जाता है बिगफुट एक ऐसा दानव है जो आधा इंसान और आधा गोरिल्ला जैसा दिखाई देता है। ये इंसानों से दूर घने सुनसान जंगलों या फिर बर्फीले इलाकों में रहता है. भारत में भी बिगफुट को देखे जाने की खबरे सामने आई थी वहीँ इसे भारत में 'यती' यानी के हिम मानव कहते हैं जबकि नेपाल तिब्बत में बिगफुट को येति कहते हैं और ऑस्ट्रेलिया में इसे योवी कहा जाता है।

क्या सच में होते हैं यती

यति यानी के हिम मानव सच में होते हैं या नहीं इसमें अभी भी रहस्य बरक़रार है। इंसान भले ही इसी दुनिया में रहते हैं लेकिन इंसान इस दुनिया के कोने-कोने तक नहीं पहुंच पाया है। जिस तरह मनुष्य ने सिर्फ समुद्र का सिर्फ 5% से भी कम हिस्सा जाना है उसी प्रकार बर्फीले और जंगली इलाकों में के बारे में ज़्यादा गहराई से की जान नहीं पाया है। ऐसे में ये कहना की बिगफुट नहीं हो सकते गलत होगा। नेपाल, अमेरिका रूस, तिब्बत, ऑस्ट्रेलिया साइबेरिया जैसे देशों से कई बार बिगफुट को देखने की बात सामने आई है।

ब्रिटिश विशेषज्ञ ने किया दावा


बिगफुट के अस्तित्व पर सालों से रिसर्च करने वाले एक ब्रिटिश रिसर्चर ली ब्रिक्ली (Lee Brickley) ने दावा किया है उनके पास बिगफुट के होने के सबूत हैं। उन्होंने कहा है कि स्टैफोर्डशायर (Staffordshire) के जंगलों 7 फ़ीट लम्बा एक बिगफुट घूमता है। उनका दावा है की बिगफुट की खोज के दौरान उन्हें 16 इंच के पैरों के निशान मिले हैं। ब्रिक्लि 10 साल से रहस्य्मयी जीव बिगफुट पर रिसर्च कर रहे हैं। उन्हें जंगल के जेंटलशॉ कॉमन इलाके में बड़े-बड़े पांव के निशान मिले हैं जो किसी इंसान के फुटप्रिंट की तरह दीखते हैं लेकिन इतने प्रिंट इंसान के नहीं हो सकते हो सकते।

रिसर्च के दौरन यती को देखा

ली ब्रिक्लि का कहना है कि जब वो बिगफुट की तलाश में जंगलो में घूम रहे थे तब उनका सामना एक बिगफुट से हुआ था, उन्होंने यह दावा किया है की जब वो रिसर्च कर रहे थे तब उन्होंने विशालकाय बंदर की तरह दिखने वाले जीव को देखा था। लेकिन जब वो उसके पास जाने की कोशिश किए तो वह भाग गया। वो ना तो इंसान था और ना ही जानवर, उसकी लम्बाई करीब 7 फ़ीट थी।

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story