बिज़नेस

आज इस जगह घर में रख दे कौड़िया, घर में बरसेगा पैसा ही पैसा, स्वयं लक्ष्मी माता देंगी अपार दौलत

आज इस जगह घर में रख दे कौड़िया, घर में बरसेगा पैसा ही पैसा, स्वयं लक्ष्मी माता देंगी अपार दौलत
x
वर्ष 2022 में मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार के दिन पड़ रहा है।

वर्ष 2022 में मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इसे हमारे ज्योतिषी बहुत ही उत्तम संयोग मान रहे हैं। कहा जाता है कि इस दिन अगर एक खास टोटका कर लिया जाय तो बहुत लाभ मिलता है। कहा तो यहां तक जाता है कि मकर संक्रांति के दिन इस टोटकों को करने से मन चाही धन दौलत तथा सम्पदा मिलती है। लोगों को कभी पैसे की कमी नही होती है। आज हम इस खास टोटके के सम्बंध में बताने जा रहे हैं।

कौड़ियों का टोटका

बताया गया है कि हमें मकर संक्रांति के दिन कौडियों का टोटका करना चाहिए। बताया गया है कि इस दिन 14 कौड़ियां खरीद लाएं। इन कौड़ियों को केशर मिश्रित दूध में डाल दें। बाद में इसे पवित्र गंगाजल में धोएं। इसके बाद इन कौड़ियों को माता लक्ष्मी की मूर्ति के सामने कौड़ियों के रख दें। इसके बाद एक तिल और एक घी का दीपक जलाएं। जिसमें घी का दीपक माता लक्ष्मी के दांई ओर तथा तिल के तेल का दीपक बांई ओर रखें।

इसके बाद ओम संक्रात्याय नमः मंत्र का 14 बार जप करें। बताया गया है कि इसके बाद इन कौडियों को जप के स्थान में रखा रहने दें। बाद में रात के करीब 12 बजे इन कौडियों को उठा लें। इसके बाद अपने घर के सभी अलग-अलग पवित्र स्थानों में कौडियों को रख दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में कभी पैसे की दिक्कत नहीं होगी।

सुहागिनों को दान करें सुहाग की चीज

वैसे तो मकर संक्रांति के दिन गुड और तिल के बने लड्डुओं का दान करना चाहिए। लेकिन साथ में बताया गया है कि अगर 14 सुहागिन महिलाओं को कोई भी सुहाग की चीज दे दी जाय तो इससे जीवन में खुशहाली आती है।

काली तिल का करें उतारा

कहा गया है कि अगर परिवार को काफी समय से संकटो का सामना करना पड़ता है तो इसके लिए एक मुट्ठी काला तिल लें। इसे अपने सिर से 7 बार घुमाएं और घर के बाहर उत्तर दिशा में फेंक दें। ऐसा करने से काम में तरक्की होगी तो वहीं परिवार में आ रहे संकट समाप्त होंगे।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story