बिज़नेस

उत्पादन बढ़ा फिर भी दाम आसमान पर, एमएसपी से 21 सौ रुपए ज्यादा दाम में बिक रही सरसों

Sarso MSP Rate News
x
Sarso MSP Rate News: पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सरसों बोनी के रकवा में बढ़ोतरी हुई है।

Sarso MSP Rate News: पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सरसों बोनी के रकवा में बढ़ोतरी हुई है। उसके बाद ही सरसों के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण रूस यूक्रेन युद्ध तथा इंडोनेशिया द्वारा पाम आयल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है। वैसे भी देश में कुल खपत का मात्र 44 प्रतिशत ही उत्पादन हो पाता है। बाकी के 56 प्रतिशत खाद्य तेल का आयात किया जाता है। इन्हीं सब कारणों से हालत यह है कि देश में एमएसपी पर खरीदा जाने वाली राई और सरसों के दाम से कहीं ज्यादा है।

बाजार में क्या मिल रहे दाम

हाल के दिनों में रबी के मुख्य तिलहन फसल राई और सरसों कट कर तैयार हुई है। मंडियों में राई और सरसों की नई फसल पहुंच रही है इसके बाद भी इसके दामों में कमी होने के बजाय लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

एक और जहां एमएसपी 5050 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है वही खुले बाजार में सरसों के दाम 7150 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। अभी अनुमान लगाया जा रहा है की सरसों के दाम नीचे आने वाले नहीं हैं।

कहाँ है कितने दाम

Sarso MSP Rate Rajasthan: देश के सबसे बड़े सरसो उत्पादक प्रदेश राजस्थान (Rajasthan) में सरसों के दाम बढ़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार यहां अब तक में सरसों 7150 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिक चुका है। किसानों को उम्मीद है कि सरसों के दाम अभी और बढ़ेंगे। कई किसानों का यहां तक कहना है कि सरसों के दाम इस वर्ष एमएसटी से दुगने होंगे।

आइए जाने कहां है कितने दाम

राजस्थान के जयपुर मंडी (Rajastha Jaipur Mandi Sarso Bhav) में सरसों 6600 से 7291 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं चित्तौड़गढ में 6666 लेकर 6721, सवाई माधोपुर में मॉडल प्राइस 6884, जोधपुर में 6800 तथा लालसोट मंडी में 7000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सरसों की बोली हुई है। या मंडी भाव 11 मई 2022 का है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story