बिज़नेस

Solar Business Idea: सोलर बिजनेस कमाई का शुभ अवसर, लागत हजारों में, आमदनी लाखों की

Solar Business Idea
x
Solar Business Idea: बढ़ते बिजली रेट और इर्धन की कीमतों के चलते इस समय सोलर बिजनेस कमाई का शुभ अवसर है। इसमें लागत हजारों में है लेकिन आमदनी लाखों की होती है।

व्यापार के पूर्व लोगों में कमाई होने या ना होने का अंदेशा बना रहता है। लेकिन आज हम अरनको एक ऐसा व्यापार बता रहे हैं जिसमे लागत तो हजारों होती है लेकिन आमदनी लाखों रुपए तक हो सकती है। सोलर बिजनेस (Solar Business) जीता जागता उदाहरण है। वही राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही सोलर एनर्जी को बढावा देने के पक्ष में हैं। इसके लिए सरकार सहायता भी कर रही है।

कैसे शुरू किया जा सकता है सोलर बिजनेस (Solar Business)

सोलर बिजनेस (Solar Business) शुरू करने के लिए सामान्य तौर पर दो माध्ययम है। जिसमें डीलर (Dealer) और डिस्ट्रीब्यूटर (Distributor) माध्यम है। इसमें रजिस्ट्रेशन करवाकर व्यापार शुरू किया जा सकता है। इन दोनों माध्यमों में पैसे की आवश्यकता ज्याद नही होती है। इसके लिए सोलर विभागों तथा कम्पनियों में रजिस्ट्रेशन करवाना होता है।

डीलरशिप (Dealership) से करें शुरूआत

अगर व्यापार करने के लिए थोड़ी ज्यादा पैसे हैं तो कम्पनी से सीधे डीलरशिप (Dealership) ली जा सकती है। जो क्षेत्र विशेष उस कंपनी की बनी सोलर सामग्री बेचनी होती है। वहीं डीलर सोलर पैनल लगवाने का सीधा काम भी ले सकता है। कम्पनियां डीलर को क्रेडिट में सामने उपलब्ध करवाती है। कंपनी से सीधे सामान पर ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है।

बने डिस्ट्रीब्यूटर (Distributor)

डिस्ट्रीब्यूटर (Distributor) बन कर भी सोलर बिजनेस (Solar Business) शुरू किया जा सकता है। इसके लिए डीलर के पास अपने कागजात जमा कर कुछ पैसे जमाकर काम लिया जा सकता है। डीलर कुछ परसेंट मुनाफा में लेकर डिस्ट्रीब्यूटर को लाभ पहुंचाता है।

Next Story