बिलासपुर

CM भूपेश ने दिए निर्देश, कलेक्टर करेंगे फसल क्षति का सर्वे

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:13 AM GMT
CM भूपेश ने दिए निर्देश, कलेक्टर करेंगे फसल क्षति का सर्वे
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रायपुर। Chhattisgarh News: राज्य में हुई असमय बारिश की वजह से बहुत से किसानों को फसल का नुकसान हुआ है। इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए। इसके तहत कलेक्टर बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देंगे।

गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न स्थानों में बीते दिनों बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण फसलों को काफी क्षति पहुंची है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभावित इलाकों में इसका सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने निर्देश में कहा है कि सभी जिलों के कलेक्टर मैदानी स्तर पर पूरे जिले में हर तरह की फसल क्षति का आकलन करें। इसके साथ ही प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता भी सुनिश्चित करें।

आर्थिक अनुदान सहायता के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा के कारण फसल की क्षति 33 प्रतिशत से अधिक होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में निहित प्रावधान के अनुसार प्रभावित किसानों को आर्थिक अनुदान सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व विभाग द्वारा फसल क्षति की जानकारी निर्धारित परिपत्र में एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है। पत्र में बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति और अनुदान सहायता की जानकारी राजस्व विभाग की ईमेल आईडी या फैक्स नम्बर 2510823 भिजवाने के लिए कहा गया है।

बता दें कि इस साल शीतकाल के दौरान राज्य में कई बार मौसम बिगड़ने से बारिश हुई है। पिछले तीन दिनों तक राज्य में उत्तरी और मध्य इलाके में अधिकांश जिलों में तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। इससे दाल और सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story