रीवा

Rewa News : पंचायतकर्मियों ने कार्यालय के बाहर फोड़ी मटकी, यह थी वजह

Aaryan Dwivedi
2 Aug 2021 8:41 PM GMT
Rewa News : पंचायतकर्मियों ने कार्यालय के बाहर फोड़ी मटकी, यह थी वजह
x
​​​​​​​Rewa / रीवा। जनपद पंचायत मऊगंज कार्यालय के सामने संयुक्त मोर्चा की हड़ताल जारी रही। सोमवार को सभी अधिकारी कर्मचारी कार्यालय के सामने धरना देते हुऐ नारेबाजी किये।

Rewa / रीवा। जनपद पंचायत मऊगंज (Mauganj) कार्यालय के सामने संयुक्त मोर्चा की हड़ताल जारी रही। सोमवार को सभी अधिकारी कर्मचारी कार्यालय के सामने धरना देते हुऐ नारेबाजी किये।

मटकी फोड़ कर जताया विरोध

हड़ताल पर उतरे पंचायतकर्मियों ने कार्यालय के बाहर मटकी फोड़कर विरोध प्रदर्शन करके अपना आक्रोष जताया है। आदोलन में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक,कम्यूटर आपरेटर सहित मनरेगा से सभी अधिकारी कर्मचारी अपनी मागो को लेकर आवाज उठा रहे है।

कलम बंद-कार्यालय बंद जारी रहेगी हड़ताल

हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे शासन नहीं मानती तब तक कलम बंद-कार्यालय बंद आदोलन करते हुये धरने से नहीं उठेंगे।

सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशोर मिश्रा ने कहा कि जब तक संयुक्त मोर्चा की मांगे पूरी नहीं होती तब तक हम अनवरत धरने मे बैठे रहेगे। उन्होने कहा कि मटका फोड़कर हम सब सरकार को जगाने का प्रयाश किये है, अगर सरकार नही जागती तो आगे हम उग्र अंदोलन करेंगे।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story