एंटरटेनमेंट

MS Dhoni के नए लुक को देख सख्ते में गुलशन ग्रोवर, कहा- पहले से मेरे 3 भाई....

Manoj Shukla
3 Aug 2021 8:42 PM GMT
MS Dhoni के नए लुक को देख सख्ते में गुलशन ग्रोवर, कहा- पहले से मेरे 3 भाई....
x
फिल्मों में बैडमेन किरदार के लिए फेमस गुलशन ग्रोवर असल जिंदगी में काफी शांत हैं। वह अब तक के करियर में खुद को विवादों से दूर रखने में कामयाब रहे हैं।

मुम्बई। फिल्मों में बैडमेन किरदार के लिए फेमस गुलशन ग्रोवर असल जिंदगी में काफी शांत हैं। वह अब तक के करियर में खुद को विवादों से दूर रखने में कामयाब रहे हैं। लेकिन अब वह क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के चलते सख्ते में आ गए हैं। वजह है धोनी का नया हेयर स्टाइल। धोनी के इस लुक को जहां हर कोई तारीफ कर रहा है तो वहीं गुलशन ग्रोवर डरे हुए हैं।

गुलशन ने लिखी यह बात

कैप्टन कूल के नाम से फेमश महेन्द्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपने नए लुक की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है। इस तस्वीर में दुनिया के फैंस अपने चहेते क्रिकेटर की तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में गुलशन ग्रोवर भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने भी धोनी के इस कूल लुक पर अपना रिएक्शन दिया हैं। गुलशन ग्रोवर ने लिखा कि ‘ माही ब्रदर शानदार लुक! प्लीज किसी डाॅन के किरदार को न करें। यह मेरे धंधे पर लात होगा...। पहले से मेरे 3 भाई संजय दत्त, सुनील शेट्टी एवं जैकी श्राफ मेरे किरदार से दूर कर रहे हैं। आगे वह लिखते है अलिम बैडमैन आ रहा है। गुलशन ग्रोवर की इस प्रक्रिया धोनी ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया हैं। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि धोनी अब इसमें क्या प्रक्रिया देते हैं।

Mahi brother @msdhoni Superb look!Plz don’t accept any Don Roles,that will be mere dhande par laat😁Already 3 of my dearest Brothers @duttsanjay @SunielVShetty @bindasbhidu are doing this to get me out of business 😁. Aalim @AalimHakim Badman is coming for you 😀@HanspalShano pic.twitter.com/TntDWQ0lR4

— Gulshan Grover (@GulshanGroverGG) August 1, 2021

माही की इन्होंने की तारीफ

बीते दिनों बाॅलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर एवं निर्देशक फराह खान ने धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने एक शूटिंग का किस्सा शेयर करते हुए कहा कि धोनी बहुत विनम्र एवं प्यारे इंसान है। मैं उनसे पहली बार मिली। यह अद्भुत इंसान हैं। शूटिंग के दौरान धोनी को पांच बार कपड़े बदलने पड़े। बावजूद इसके उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। उनके साथ काम करना बेहद अच्छा लगा।

Next Story