मध्यप्रदेश

कर्नाटक में सरकार गिरने के बाद MP में भी सियासी हलचल तेज, मंत्री पटवारी ने BJP को लेकर दिया बड़ा बयान

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:08 AM GMT
कर्नाटक में सरकार गिरने के बाद MP में भी सियासी हलचल तेज, मंत्री पटवारी ने BJP को लेकर दिया बड़ा बयान
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद अब मध्य प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। कमलनाथ सरकार को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों तरफ से बयानबाजी हो रही है। जहां विपक्ष बार-बार मध्य प्रदेश में सरकार गिरने की बात कह रहा है।

वहीं सत्ता पक्ष सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं होने की बात कह रहा है। इसे लेकर मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का एक बयान आया है। कर्नाटक के संकट से जुड़े सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि, "हमारी सरकार के सामने परेशानी खड़ी करने के लिए भाजपा ने सबकुछ किया, लेकिन ये कुमारस्वामी की नहीं, कमलनाथ की सरकार है। ऐसे में भाजपा को यहां हॉर्स ट्रेडिंग के लिए सात जन्म लेने पड़ेंगे।"

इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधते नजर आए। उन्होंने कहा कि, भाजपा मध्य प्रदेश सरकार के गिरने की वजह नहीं बनेगी। कांग्रेस नेता खुद ही इसके जिम्मेदार होंगे। सरकार के अंदर ही आंतरिक कलह की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे बसपा-सपा भी नाराज हैं। ऐसी सूरत में अगर सरकार के साथ कुछ होता है तो हम कुछ नहीं कर सकते।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कर्नाटक सरकार के गिरने का जिक्र करते हुए मध्य प्रदेश के मौजूदा हालात पर चुटकी ली। उन्होंने ट्वीट किया, "जो होना था, वही हुआ! कर्नाटक में जो हुआ, वो कई दिन पहले ही होना था। लेकिन, हथकंडों से सरकार को बचाया जा रहा था। जोड़तोड़ की सरकार के पास बहुमत नहीं था, ये साबित भी हो गया। लंगड़ी सरकारों का भविष्य नहीं होता!

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story