Mirabai Chanu Biography: बेहद साधारण परिवार से आती हैं मीराबाई चानू, जानें कब-कब रौशन किया देश का नाम, कितने मेडल्स जीती हैं अब तक?
Mirabai Chanu Biography: यह दूसरा मौका है जब मीराबाई ने कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीता है।
Saikhom Mirabai Chanu: बर्मिघम में हो रहें कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू ने भारत के लिए से पहला गोल्ड जीता है। लेकिन यैह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया है। मीराबाई चानू एक भारतीय वेटलिफ्टर हैं, 2021 के टोक्यो ओलम्पिक में भी उन्होंने 49 किलोग्राम वजन वर्ग में भारत के लिए रजत पदक जीता था। वे देश के लिए भारोत्तोलन में रजत जीतने वाली पहली महिला हैं। बर्मिघम में हो रहें कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वजनवर्ग में 109 kg वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता है।
Mirabai Chanu Images | Mirabai Chanu CWG 2022 Pictures:
मीराबाई चानू की जीवनी
Mirabai Chanu biography in Hindi: मीराबाई चानू का जन्म 8 अगस्त 1994 को भारत के मणिपुर की राजधानी इम्फाल में हुआ था। इनकी माता का नाम साइकोहं ऊँगबी तोम्बी लीमा है जो पेशे से एक दुकानदार हैं तथा पिता साइकोहं कृति मैतेई है जो की PWD डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। बचपन से ही मीराबाई को वेटलिफ्टिंग का काफी शौक था। और वे मात्र 12 वर्ष की उम्र में ही लकड़ियों को उठाकर प्रैक्टिस किया करती थीं।
Mirabai Chanu's Achievements And Awards:
ग्लासगो 2014 कॉमनवेल्थ
Commonwealth Games 2014: में चानू ने कॉमनवेल्थ खेलों में 48 किलोग्राम वजन वर्ग में रजत पदक जीता.
अनाहेम अमेरिका 2017
World Weightlifting Championship 2017: उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2017 में अनाहेम, यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका में वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना था।
गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया 2018 में
Gold Coast, Australia 2018: कोस्ट गोल्ड में 2018 में स्वर्ण पदक को अपने नाम किया था। जिसमें उन्होंने स्नैच में 86 kg वजन उठाया था, तथा क्लीन एंड जर्क में 115 kg मिलकर कुल 202 किलोग्राम वेट लिफ्ट कर स्वर्ण पदक जीता था।
टोक्यो ओलम्पिक 2020 (21)
Tokyo Olympics 2020 (21): चानू ने टोक्यो ओलम्पिक 2020(2021) में भारत की इकलौती वेटलिफ्टर, मीराबाई चानू ने 49 किलो वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने Snatch में 86 किलो, जबकि clean and jerk में विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए। 119 किलोग्राम का भार उठाया। इसी के साथ, मीराबाई चानू ने ओलंपिक का सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। भारत के लिए, यह टोक्यो ओलंपिक का यह पहला मेडल था।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहला गोल्ड (India's First Gold In Commonwealth Games 2022) जीत लिया है। यह दूसरा मौका है जब मीराबाई ने कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीता है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मीराबाई चनू ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है. मीराबाई चनू ने वूमेन्स वेटलिफ्टिंग के 49 किलो भारवर्ग में भारत के लिए यह मेडल जीता. टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चनू ने स्नैच में 88 किलो का वजन उठाया. वहीं क्लीन एंड जर्क में मीराबाई 113 किलो भार उठाने में सफल रहीं.
Mirabai Chanu Commonwealth Games 2022 Video:
Mirabai Chanu CWG 2022 Gold Medal Award Video: