US Federal Reserve की ब्याज दरें बढ़ाने से दुनियाभर के इक्विटी बाजारों आई तेजी

मेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के ब्याज दरें (Interest Rates) बढ़ाने के बाद दुनिया भर के इक्विटी बाजारों में मजबूती दिखाई दे रही है।

Update: 2022-03-17 14:40 GMT

US Federal Reserve Newsहोली के शुभ अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के ब्याज दरें (Interest Rates) बढ़ाने के बाद दुनिया भर के इक्विटी बाजारों में मजबूती दिखाई दे रही है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 850 अंक तक पहुंचा।

निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा

बाजार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है जिससे निवेशकों को शानदार फायदा हुआ है। निवेशकों को 2 दिन में ही आठ लाख करोड़ से अधिक का फायदा हुआ।

कच्चे तेल की कीमतों मे नरमी

कारोबारियों के अनुसार विदेशी निवेशकों द्वारा ताजा लीवाली और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से घरेलू शेयर बाजार को मदद मिल सकती है। कारोबारी सत्र के दौरान करीब 12:40 बजे 30 शेयर वाला सेंसेक्स 1184 अंक चढ़कर 58,001पर कारोबार कर रहा था। और निफ्टी 343.70 अंक की तेजी के साथ 17,319 पर देखा गया।

कारोबार किया हरे निशान पर

सेंसेक्स के काफी शेयर हरे निशान पर कारोबार करते नजर आएं। एशियाई बाजारों में सोल, हांगकांग और टोक्यो में भी तेजी देखी गई। एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 3 फ़ीसदी के कारोबार कर रहा है। इससे पहले बुधवार को बंद हुए सत्र में निफ्टी 312.35 अंक उछलकर 16,975.35 पर बंद हुआ। और सेंसेक्स 1,039.80 अंक की तेजी के साथ 56,816.65 पर पहुंचा।

पेटीएम का टारगेट प्राइस घटाया

भारतीय डिजिटल पेमेंट स्टार्टअप पेटीएम का स्टॉक नवंबर में लिस्टिंग तारीख से 71% तक टूट चुका है। मैक्वेरी कैपिटल सिक्योरिटीज प्राइवेट ने पेटीएम का टारगेट प्राइस घटा दिया है।

Tags:    

Similar News