Viral: इस ठग के आगे 'नटवरलाल' भी फ़ैल! अंतरिक्ष की फोटो दिखा महिला से 2500000 की ठगी

सोशल मीडिया समाज के लिए आवश्यक है। लेकिन इसका उपयोग करते समय सदैव सावधान रहें।

Update: 2022-10-12 16:47 GMT

Viral News: सोशल मीडिया समाज के लिए आवश्यक है। लेकिन इसका उपयोग करते समय सदैव सावधान रहें। अगर थोड़ी सी चूक हुई तो आप यहां मौजूद ठग के गिरफ्त में फस सकते हैं। इसलिए सदैव सावधान रहें। ऐसा ही एक ताजा मामला जापान शहर का सामने आया है। इंस्ट्राग्राम के माध्यम से जापान की एक महिला के साथ 25 लाख रुपए की ठगी हो गई। ठग ने महिला को अंतरिक्ष की फोटो दिखाकर अपने झांसे में ले लिया और महिला को ठगने में कामयाब रहा। अब महिला पुलिस के सहारे आरोपी ठग को पकड़वाने में लगी हुई है।

अंतरिक्ष की फोटो दिखाकर ठगे पैसे

बताया जाता है कि जापान के शिगा प्रांत की रहने वाली 65 वर्षीय महिला ठगी का शिकार हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम में उनकी एक शख्स से मुलाकात हुई। उसके इंस्टाग्राम में अंतरिक्ष की सैकड़ों फोटो डली हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। वह युवक अपने को अंतरिक्ष यात्री बता रहा था। दोनों में धीरे धीरे लगाव बढ़ता गया और बात शादी तक जा पहुंची।

अब मौके का उठाया फायदा

महिला ने बताया कि पहले तो उन दोनों में बात होती रहती थी। जब बात शादी तक पहुंच गई तो ठग ने महिला से कहा कि वह अंतरिक्ष में फंसा हुआ है। उसे धरती पर और महिला के पास जापान आने के लिए पैसों की जरूरत है। शुरुआत में उसने रकम नहीं बताई कि कितना चाहिए।

महिला हुई प्रभावित

महिला अंतरिक्ष की फोटो देखकर ठग के झांसे में आ गई। वह मानने लगी कि निश्चित तौर पर यह अंतरिक्ष यात्री ही है। महिला ने 19 अगस्त से 5 सितंबर के बीच उस पुरुष के खाते में 2500000 रुपए भेजे। लेकिन इसके बाद भी पुरुष पैसों की मांग करता गया।

अब महिला को हुआ संदेश

बताते हैं कि ठग पुरुष महिला को अपने झांसे में लेकर और पैसे की मांग कर रहा था। उसकी यही लालच महिला के मन में शंका पैदा करने लगी। महिला को संदेह हो गया कि हो ना हो यह उसके साथ छल कर रहा है। महिला ने पूरी जानकारी जाकर पुलिस को दी। अब पुलिस आरोपी की तलाश में इंस्टाग्राम सहित मिल रही जानकारी खंगाल रहा है।

Tags:    

Similar News