एमपी के उमरिया में निर्दयी बाप ने मासूम बेटी के कान को दांतों से काट डाला, हो गई मौत

MP News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पति ने अपनी मासूम बेटी के कान को दांतों से काट डाला, जिससे उसका कान कटकर अलग हो गया।

Update: 2023-07-04 10:18 GMT

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पति ने अपनी मासूम बेटी के कान को दांतों से काट डाला, जिससे उसका कान कटकर अलग हो गया। निर्दयी बाप इतना होने पर भी नहीं रुका। उसने अपने पत्नी को जमकर पीटना प्रारंभ कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार एमपी के उमरिया में संजय ईरानी बुढ़ार मोहल्ले में रहता है। जिसके द्वारा कबाड़ बीनने का काम किया जाता है। वह नशे का आदी भी बताया गया है। पति-पत्नी दोनों कबाड़ बिन रहे थे। कबाड़ बीनते वह पाली तक गए थे। इसी दौरान लौटते समय रेलवे के टिकट काउंटर पर उसी पत्नी से लड़ाई हो गई। लड़ाई के बाद गुस्सा संजय पर हावी हो गया और वह हैवान बन गया। उसने अपनी तीन वर्षीय मासूम बेटी के दाहिने कान को दांतों से काट डाला। जिससे उसका कान कटकर अलग हो गया। उसने कान कटने के बाद भी मासूम के सिर पर कई वार भी किए। जब पत्नी ने रोकने की कोशिश की तो उसकी भी जमकर धुनाई की।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेदम पिटाई से मां और बेटी गंभीर हालत में रात भर पाली में तालाब किनारे पड़े रहे। कान कटने के बावजूद मासूम के सिर पर किए गए प्रहार से उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल मां और बेटी को प्राथमिक उपचार के लिए पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। किंतु दोनों को चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय शहडोल के लिए रेफर कर दिया। जहां तीन वर्षीय मासूम देवकी की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जबकि मां का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सामाजिक संस्था ने किया अंतिम संस्कार

मासूम की मां घायल होने के कारण अस्पताल में उपचाररत है। जबकि निर्दयी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी वजह से सामाजिक संस्था द्वारा बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद से मासूम बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटन पाली रेलवे स्टेशन की है। इसलिए आगे की जांच और कार्रवाई के लिए मामला शहडोल जीआरपी थाना को सौंप दिया गया है।

Tags:    

Similar News