BharOS क्या है जो किसी दूसरे App को अपना डाटा चोरी नहीं देगा? IIT मद्रास ने बनाया है

What is BharOS: ITT Madras ने BharOS बनाया है जो एक ऑपरेटिंग सिस्टम है. इसकी मदद से यूजर को प्राइवेसी मिलती है और App आपका Data चोरी नहीं कर पाते

Update: 2023-01-21 12:30 GMT

What is BharOS: भारत काफी वक़्त से अपना खुद का  OS यानि ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलप करने में लगा हुआ है. अब IIT मद्रास ने स्वेदशी OS लॉन्च कर दिया है. जिसका नाम है BharOS. जो प्राइवेसी में फोकस करता है. इसे इस्तेमाल करने वाले यूजर को प्राइवेसी मिलती है और दूसरे App यूजर का डाटा चोरी नहीं कर पाते हैं. मतलब यूजर का अपने डाटा पर फुल कंट्रोल रहता है. 

BharOS बनाने वाली फर्म JandK ऑपरेशंस का कहना है कि BharOS यूजर की प्राइवेसी को देखकर डिज़ाइन किया गया है. जो यूजर्स ज़्यादा प्राइवेसी चाहते हैं उन्हें BharOS का इस्तेमाल करना चाहिए 

How To Install BharOS 

BharOS को कमर्शियल हैंडसेट्स में इंसटाल किया जा सकता है. ये देशी OS  No-Default App के साथ आता है. मतलब इसमें यूजर्स को कोई डिफाल्ट ऐप नहीं मिलता है. यूजर अपनी मर्जी से इस ऐप को डाउनलोड और इस्तेमाल कर सकता है. इससे यूजर्स को अपने डाटा पर पूरा कंट्रोल मिलता है. 

कैसे काम करता है BharOS 

BharOS में यूजर को प्राइवेट ऐप स्टोर्स का एक्ससेस मिलता है. मतलब यूजर अपनी मर्जी से ऐप्स को किसी प्राइवेट App Store से डाउनलोड कर सकता है. ये OS Android Open Source Project पर बेस्ड है. 

दूसरे OS पर काम करने वाले डिवाइस के तरह की BharOS को भी OTA अपडेट मिलता है. फ़िलहाल यह उन्ही बिजनेसमैन के लिए है जो अपने डाटा के प्रति ज़्यादा प्राइवेसी चाहते हैं. 

जैसे Android Google का बनाया OS है और iOS Apple का बनाया ऑपरेटिंग सिस्टम है उसी तरह BharOS भी एक डिवाइस OS है जिसे इंडिया में बनाया गया है. हालांकि यह फ़िलहाल पायलट प्रोजेक्ट में है. आगे मोबाइल-टैब या लैपटॉप बनाने वाली कंपनियां इसे इस्तेमाल में लेती हैं या नहीं यह बाद में पता चलेगा 


Similar News