8GB RAM, Android 13 के साथ जल्द Vivo T2 5G सीरीज भारत में होगी लॉन्च

Vivo T2 5G, Vivo T2x 5G Price And Specifications: Vivo इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में बेहद पॉपुलर है। Vivo ने बहुत जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में पैर जमा लिए हैं।

Update: 2023-04-04 13:27 GMT

Vivo T2 5G, Vivo T2x 5G Price And Specifications In Hindi: Vivo इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में बेहद पॉपुलर है। Vivo ने बहुत जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में पैर जमा लिए हैं। इसका भारत में करोडो का यूजर बेस है। इसी बीच Vivo स्मार्टफ़ोन्स के फैंस के लिए बड़ी खबर है। वीवो एक बार फिर मार्केट में अपना धांसू स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo इसी महीने Vivo T2 सीरीज के दो स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इसको लेकर ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर T2 5G सीरीज के लिए एक लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। इस पेज पर दो वीवो स्मार्टफोन की जानकारी मिली है जो कि भारत में Vivo T2 5G और Vivo T2x 5G के तौर पर लॉन्च होने की संभावना है।

Vivo T2 5G, Vivo T2x 5G Price

अगर इन स्मार्टफोन कीमत की बात की जाए तो Vivo T2 5G और T2x 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम होने की संभावना है। Vivo T2x 5G, कंपनी के सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन के तौर पर आने की संभावना है। Flipkart टीजर फोटो में Vivo T2 5G और T2x 5G नजर आ रहे हैं। बता दें की अभी वीवो ने ऑफिशियली इन स्मार्ट फ़ोन के नाम नहीं रिलीज़ किया है।

Vivo T2 5G  Vivo T2x 5G Features

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार Vivo T2 5G और Vivo T2x 5G में Full HD+ डिस्प्ले मिलेगी। अगर इन स्मार्ट फ़ोन के स्टोरेज की बात करें तो इनमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी जाएगी। इन दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड FunTouch OS पर काम करेंगे।

Tags:    

Similar News