UPI Transaction Daily Limit 2023: PhonePe, GPay, Paytm से पैसे भेजने की नई डेली लिमिट लागू, अब 1 दिन में सिर्फ इतने पैसे कर सकेंगे ट्रांसफर...FULL INFO

UPI Transaction Daily Limit 2023: वर्तमान समय ऑनलाइन का चल रहा है। छोटे से लेकर बड़ा लेनदेन ऑनलाइन माध्यम से किया जाने लगा है।

Update: 2023-07-03 03:38 GMT

UPI Transaction Daily Limit 2023

UPI Transaction Daily Limit 2023: वर्तमान समय ऑनलाइन का चल रहा है। छोटे से लेकर बड़ा लेनदेन ऑनलाइन माध्यम से किया जाने लगा है। मोबाइल रिचार्ज से लेकर टीवी रिचार्ज, बिजली बिल घर का टैक्स, खाने पीने के बाद पेमेंट, खरीदी के बाद ऑनलाइन पेमेंट का चालान दिनों दिन बढ़ता जा रहा है लेकिन अब इस तरह लेनदेन करने वालों के लिए एक जरूरी सूचना है। सरकार ने अब इसमें लिमिट निर्धारित कर दी है। अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो तुरंत जान ले।

क्या किया गया परिवर्तन

अभी तक डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म पर लेन-देन का चलन खूब चल रहा था। लेकिन अब इसमें कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। पैसे ट्रांसफर के लिए बताया गया है कि आप 1 दिन में 1 लाख रुपए तक का हर पाएंगे। वही 20 ट्रांजैक्शन से ज्यादा नहीं किया जा सकेगा। इस बीच ट्रांजैक्शन की अधिकतम वैल्यू 1 लाख रुपए प्रतिदिन होनी चाहिए। इस परिवर्तन के पीछे सुरक्षा का हवाला दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आरबीआई द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन सभी लेनदेन करने वाले ऐप पर लागू होता है। मतलब Paytm, Bhim UPI, Google Pay, Amazon Pay जैसे ऐप पर यह नियम लागू होता है। वही बताया गया है कि नियमों में इस परिवर्तन के अलावा फोन इक्विटी, यूजर हिस्ट्री या सिक्योरिटी व संदेश पेमेंट पर भी आपके लेनदेन पर बैन लगाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार एनपीसीआई द्वारा कुछ और नई नीतियों में बदलाव किया जा रहा है। जिसे आने वाले समय में लागू किया जाएगा। बताया गया है कि किसी भी लेनदेन को करते वक्त यूजर्स के बारे में उसका कोड और पूरा वेरीफाई होने के बाद ही पेमेंट करें। क्योंकि कई बार गलत खाते में पैसा जाने के पश्चात उसे प्राप्त करने में काफी परेशानी होती है।

Tags:    

Similar News