सैमसंग का बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन Galaxy A22 लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung's budget friendly 5G smartphone Galaxy A22 launch, know price and specification | Samsung Galaxy A22 5G | Samsung Galaxy A22 4G | Smartphone news in hindi | सैमसंग ने अपना सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन Galaxy A22 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन 4G वैरिएंट में भी आता है।

Update: 2021-06-04 23:50 GMT

सैमसंग ने अपना सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन Galaxy A22 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन 4G वैरिएंट में भी आता है। Samsung Galaxy A22 4G और 5G को यूरोप में ऑफिसियल कर दिया गया है। सैमसंग इस जुलाई से यूरोप में फोन की बिक्री शुरू करेगी। अन्य देशो के लिए उपलब्धता की घोषणा अभी नहीं हुई है।

Samsung Galaxy A22 5G कीमत 

Samsung Galaxy A22 5G के बेस मॉडल 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 229 यूरो (लगभग 20,300 रुपये) से शुरू होती है। यह 4GB+128GB और 6GB+128GB के दो और कॉन्फ़िगरेशन में भी आता है, लेकिन कीमतों का खुलासा होना बाकी है। गैलेक्सी A22 5G ग्रे, मिंट, वायलेट और व्हाइट के चार रंग विकल्पों में आता है। 

Samsung Galaxy A22 5G Specs

Galaxy A22 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच FHD + डिस्प्ले है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसमें 1TB तक स्टोरेज विस्तार के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है।

गैलेक्सी A22 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी भी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy A22 4G

Galaxy A22 4G भी 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB के तीन कॉन्फ़िगरेशन में आता है। सैमसंग ने 4G वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। इसके कलर ऑप्शन ब्लैक, मिंट, वायलेट और व्हाइट हैं।

Samsung Galaxy A22 4G Specs

Samsung Galaxy A22 4G वेरिएंट में 6.4 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। यह क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। यह भी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ समान 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है।

Similar News