Samsung Galaxy Unpacked 2022 Launch Event: लांच होगा सैमसंग गैलेक्सी S22, जानिए फीचर्स और प्राइस
Samsung Galaxy Unpacked 2022 Launch Event: Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S22 का लांच इवेंट 9 फरवरी को होगा.
Samsung Galaxy Unpacked 2022 Launch Event Live: कोरियन स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Samsung के Flagship Smartphone Galaxy S22 का लांच इवेंट 9 फरवरी को होगा. लांच इवेंट भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होगा. सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2022 लांच इवेंट में Samsung अपने 3 प्रीमियम स्मार्टफोन लांच करेगा, जिसमें Samsung Galaxy S22, Samsung Galaxy S22 Plus और Top-End Samsung Galaxy S22 Ultra शामिल हैं. लांच से पहले, सैमसंग गैलेक्सी S22 सीरीज के सभी मॉडल्स के स्पेशिफिकेशन, फीचर्स आदि की अलग अलग रिपोर्ट्स में जानकारियां सामने आई हैं.
Samsung Galaxy S22 Price in India
Samsung के Flagship Smartphone Galaxy S22 की भारत में कीमत (Price in India) और उपलब्धता की डिटेल्स की घोषणा ग्लोबल अनवील (Global Unveil) के तुरंत बाद की जाएगी. लांच से कुछ दिन पहले, सैमसंग गैलेक्सी S22 के तीन मॉडलों की कीमत की डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई थीं. लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक,
- Samsung Galaxy S22 S22 Price in India: बेस मॉडल $799 (लगभग ₹59,700 ) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा. यह 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में लांच हो सकता है.
- Samsung Galaxy S22 Plus Price in India: कीमत $999 (करीब ₹74,600) हो सकती है.
- वहीं, Samsung Galaxy S22 Ultra Price in India: कीमत $1199 (लगभग ₹89,500) से शुरू हो सकती है. डिवाइस के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लांच होने की उम्मीद है.
Samsung Galaxy S22 Specification
- सैमसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा गैलेक्सी नोट जैसे डिजाइन के साथ आएगा. लीक हुए सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा डिजाइन रेंडरर्स के मुताबिक, फोन के निचले हिस्से में एस पेन स्लॉट होगा. इसमें आगे की तरफ कर्व्ड स्क्रीन के साथ बॉक्सी डिजाइन (Boxy design with Curved screen) है. सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा में 6.8-इंच की 2X डायनेमिक AMOLED 120Hz डिस्प्ले के साथ टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट होगा. डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगा और इसमें कॉर्निंग Gorilla Glass Victus+ की लेयर होगी.
- गैलेक्सी एस22 और गैलेक्सी एस22+ में 6.1 इंच का डिस्प्ले और 6.6 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है. दोनों डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ फुल एचडी प्लस फ्लैट पैनल को स्पोर्ट करेंगे. डिस्प्ले 10MP फ्रंट कैमरा के लिए टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट स्पोर्ट करेगी. दोनों मॉडलों के ग्लास बैक के साथ आने की उम्मीद है.
- डिवाइस में 50MP का सैमसंग GN5 सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ज़ूम वाला 10MP का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है. गैलेक्सी S22 एक 3700 एमएएच बैटरी पैक के साथ आ सकता है और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. प्लस मॉडल में 4500 एमएएच की बड़ी बैटरी है और यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.