आ रहा है वनप्लस को टक्कर देने वाला Samsung Galaxy A33 5G, मिलेगा 120 डिग्री का फील्ड-व्यू

आइये जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी ए33 5जी (Samsung Galaxy A33 5G) फीचर्स के बारे में।

Update: 2022-03-15 12:08 GMT

सैमसंग अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A33 5G लॉन्च करने वाला है। सैमसंग अपने गैलेक्सी ए सीरीज में एक बजट स्मार्टफोन ऐड करने वाला है जिसकी अभी अधिकारी घोषणा तो नहीं हुई है मगर इंटरनेशनल वेबसाइट के माध्यम से यह खबर आई है स्मार्टफोन में कई सारे आकर्षक फीचर्स होंगे जो ए सीरीज के पुराने मॉडल से जरा हटके होंगे। जानकारी के मुताबिक, सैमसंग का यह फोन चार कलर वेरियंट में दस्तक देगा, जो ब्लैक, ब्लू, पीच और व्हाइट कलर हैं। वेबसाइट का दावा है कि इस मोबाइल फोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड पैनल होगा, जो छोटे से वॉटरड्रॉप नॉच के साथ लॉन्च होगा। इसको कंपनी ने इनफिनिटी यू डिस्प्ले नामं दिया है।

ये होंगे फीचर्स-

Samsung Galaxy A33 5G में 6.4 इंच का सुपर अमोलेड पैनल मिलेगा साथ ही इसमें वॉटर ड्रॉप नोच भी होगा प्रोसेसर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए 33 में सैमसंग इन हाउस 1280 प्रोसेसर दिया जाएगा डिस्प्ले की बात करें तो इसका डिस्प्ले फुल एच डी पैनल के साथ आएगा जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 होगा। इसका क्लॉक स्पीड2.4 GHz तक हो सकता है बैटरी की बात करें तो इसमें 5000 एमएएच की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो 25 वाट की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी मगर खबरों के अनुसार सैमसंग आपको इसके साथ चार्जर नहीं देगा।

मिलेगा 120 डिग्री फील्ड व्यू-

Samsung Galaxy A33 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसमें सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जो 120 डिग्री फील्ड व्यू को देता है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस है और चौथे कैमरे की जानकारी नहीं है. सामने की तरफ कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

सैमसंग के इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग सैमसंग के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर भारतीय समयनुसार शाम 17 मार्च को 7:30 बजे शुरू होगी। कंपनी इस मोबाइल के साथ गैलेक्सी ए73 और गैलेक्सी ए53 को भी जल्द ही पेश कर सकता है। गैलेक्सी ए 33 स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ दस्तक देगा। इस स्मार्टफोन को लेकर अब तक लीक्स सामने आ चुके हैं।

Tags:    

Similar News